न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर दरगाह विवाद: केंद्र के हलफनामे पर हिंदू सेना का जवाब, अब 19 जुलाई को होगी अहम सुनवाई

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता द्वारा दायर याचिका पर आज कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब के बाद हिंदू सेना की ओर से प्रतिक्रिया दाखिल की गई। यह याचिका दरगाह की जमीन को पहले का 'संकट मोचन शिव मंदिर' बताते हुए उसे हिंदुओं को सौंपने की मांग करती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 31 May 2025 6:35:54

अजमेर दरगाह विवाद: केंद्र के हलफनामे पर हिंदू सेना का जवाब, अब 19 जुलाई को होगी अहम सुनवाई

अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह को लेकर जारी विवाद में एक नया मोड़ आया है। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता द्वारा दायर याचिका पर आज कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब के बाद हिंदू सेना की ओर से प्रतिक्रिया दाखिल की गई। यह याचिका दरगाह की जमीन को पहले का 'संकट मोचन शिव मंदिर' बताते हुए उसे हिंदुओं को सौंपने की मांग करती है। अब इस विवाद की अगली सुनवाई 19 जुलाई 2025 को जिला अदालत में होगी।

विष्णु गुप्ता के अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के साथ कोर्ट से बहस के लिए कुछ समय की मोहलत मांगी है। अदालत ने इस पर सहमति जताई और सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी। इसके अलावा 1 जुलाई को राजस्थान हाईकोर्ट में यह तय किया जाएगा कि क्या जिला अदालत इस मामले की सुनवाई कर सकती है या नहीं।

केंद्र सरकार की आपत्ति

इससे पहले, 19 अप्रैल को केंद्र सरकार ने अदालत में अपने हलफनामे में इस मुकदमे को अस्वीकार्य बताते हुए खारिज करने की सिफारिश की थी। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने कहा कि याचिका न तो सुनवाई योग्य है और न ही इसमें भारत सरकार को पक्षकार बनाया गया है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि याचिका का हिंदी अनुवाद त्रुटिपूर्ण है और असली दस्तावेज़ और अनुवाद में विरोधाभास है।

मुस्लिम पक्ष ने जताई संतुष्टि

मुस्लिम पक्ष ने केंद्र के इस रुख पर संतोष जताया है। दरगाह कमेटी और खादिमों की ओर से अधिवक्ता आशीष कुमार सिंह ने कहा कि यह मुकदमा सस्ती लोकप्रियता और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मकसद से दाखिल किया गया था। उनके अनुसार, केंद्र की सिफारिश इस बात का प्रमाण है कि याचिका का कोई कानूनी आधार नहीं है।

हिंदू सेना का पक्ष

विष्णु गुप्ता का कहना है कि केंद्र सरकार की तकनीकी आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए उनका पक्ष कोर्ट में पेश कर दिया गया है। उन्होंने भरोसा जताया है कि आने वाली सुनवाई में वे इस मामले को मजबूती से पेश करेंगे।

गौरतलब है कि यह विवाद पिछले वर्ष उस समय शुरू हुआ था जब हिंदू सेना ने दावा किया था कि अजमेर की दरगाह जिस स्थल पर स्थित है, वह कभी हिंदू मंदिर था। उन्होंने कोर्ट से वहां पूजा-अर्चना की अनुमति देने की मांग की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?