न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Raid 2 BO Collection Day 32: 'रेड 2' की कमाई का तूफान 5वें संडे भी नहीं थमा, फिल्म ने कमाए इतने करोड़

अजय देवगन की रेड 2 ने रिलीज के 32वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। जानिए पांचवें रविवार को फिल्म ने कितनी कमाई की और क्या यह 200 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी?

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 8:37:17

Raid 2 BO Collection Day 32: 'रेड 2' की कमाई का तूफान 5वें संडे भी नहीं थमा, फिल्म ने कमाए इतने करोड़

अजय देवगन की चर्चित क्राइम थ्रिलर 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई के साथ अब भी टिकी हुई है। 1 मई को रिलीज़ होने के बाद फिल्म को पूरे एक महीना हो चुका है, लेकिन इसके कलेक्शन की रफ्तार अब भी सुस्त नहीं पड़ी है। खास बात ये है कि पांचवें रविवार को भी इस फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए अच्छी कमाई की और करोड़ों की आमद दर्ज की। चलिए जानते हैं कि 32वें दिन ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया।

पांचवें संडे भी रेड 2 का जलवा कायम, जानें 32वें दिन की कमाई

साल 2018 की हिट फिल्म 'रेड' के इस सीक्वल में अजय देवगन ने एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा है। वहीं रितेश देशमुख ने भी अपने किरदार को बखूबी निभाया है। दोनों की शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ फिल्म की स्टोरीलाइन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। यही कारण है कि फिल्म को पांचवें हफ्ते में भी सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि ‘रेड 2’ को अब राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ जैसी नई रिलीज से मुकाबला करना पड़ रहा है। इसके बावजूद फिल्म का प्रदर्शन कमजोर नहीं पड़ा है। ‘रेड 2’ मजबूती से टिके रहकर दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है।

सैकनिल्क के अनुसार अब तक का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कुछ इस प्रकार है:

पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल ₹95.5 करोड़ का कलेक्शन किया।
दूसरे हफ्ते की कमाई रही ₹40.6 करोड़।
तीसरे हफ्ते में फिल्म ने ₹20.5 करोड़ का कारोबार किया।
चौथे हफ्ते में यह आंकड़ा ₹8.25 करोड़ रहा।
30वें दिन की कमाई ₹60 लाख और 31वें दिन ₹1.15 करोड़ रही।
वहीं 32वें दिन, यानी पांचवें संडे को ‘रेड 2’ ने ₹1.65 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दर्ज किया।

इस तरह फिल्म की कुल कमाई अब ₹168.50 करोड़ तक पहुंच चुकी है, जो कि बेहद सराहनीय है।

क्या रेड 2 पार कर पाएगी 200 करोड़ का आंकड़ा?

पांचवें वीकेंड पर ‘रेड 2’ का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। कुल मिलाकर फिल्म ने 168 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। हालांकि, अब इसके सामने 200 करोड़ का बड़ा टारगेट है, जिसके लिए फिल्म को कम से कम 31 करोड़ रुपये और कमाने होंगे।

लेकिन यह राह आसान नहीं है। एक ओर जहां वीकडे में दर्शकों की संख्या कम हो सकती है, वहीं दूसरी ओर 6 जून को अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस फिल्म के प्रति दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। ऐसे में ‘रेड 2’ को टिके रहना और 200 करोड़ क्लब में शामिल होना मुश्किल हो सकता है।

हालांकि अजय देवगन की दमदार एक्टिंग और फिल्म की पब्लिक डिमांड को देखते हुए इसे पूरी तरह खारिज भी नहीं किया जा सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज