न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कई गंभीर बीमारियों से बचाव करता हैं पोषक तत्वों से भरपूर चेरी का सेवन, जानें इसके फायदे

स्वाद में लाजवाब चेरी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं किस तरह चेरी का सेवन गंभीर बीमारियों से आपका बचाव करता हैं। आइये जानें इसके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 May 2024 5:29:35

कई गंभीर बीमारियों से बचाव करता हैं पोषक तत्वों से भरपूर चेरी का सेवन, जानें इसके फायदे

इस प्रकृति में आपको कई प्रकार के आहार का स्वाद लेने को मिलता हैं जिसमें से एक हैं चेरी। यह खट्टा-मीठा स्वाद देती हैं और बच्चों को बहुत पसंद आती हैं। अधिकतर लोग चेरी को सीधे तौर पर खाते हैं या जूस और शेक में शामिल करते हैं। चेरी में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, कैल्शियम, पोटेशियम, मैंग्नीज, कॉपर, फॉस्फोरस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों की वजह से इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। स्वाद में लाजवाब चेरी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं किस तरह चेरी का सेवन गंभीर बीमारियों से आपका बचाव करता हैं। आइये जानें इसके बारे में...

कई गंभीर बीमारियों से बचाव करता हैं पोषक तत्वों से भरपूर चेरी का सेवन, जानें इसके फायदे

करती है इम्यूनिटी को बूस्ट

कोरोना काल में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए आप चेरी का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी की मात्रा भी होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने पर आप कई रोगों से बचे रह सकते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है।

कई गंभीर बीमारियों से बचाव करता हैं पोषक तत्वों से भरपूर चेरी का सेवन, जानें इसके फायदे

दिल को रखे हेल्दी

दिल को स्वस्थ रखने के लिए चेरी काफी लाभकारी हो सकती है। दरअसल, चेरी में पोटेशियम मौजूद होता है, जो शरीर से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालने में मदद करता है। चेरी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को भी कम करती है, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।

कई गंभीर बीमारियों से बचाव करता हैं पोषक तत्वों से भरपूर चेरी का सेवन, जानें इसके फायदे

कंट्रोल करें डायबिटीज

चेरे में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। चेरी शरीर को स्वस्थ रखती है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है। चेरी ग्लाइसेमिक इंडेक्स में काफी कम है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को गर्मियों में चेरी जरूर खानी चाहिए।

कई गंभीर बीमारियों से बचाव करता हैं पोषक तत्वों से भरपूर चेरी का सेवन, जानें इसके फायदे

मस्तिष्क विकार में लाभदायक

उम्र बढ़ने के साथ ही कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनमें मस्तिष्क संबंधी समस्याएं भी शामिल हैं, जैसे कि याददाश्त का कमजोर हो जाना, सोचने-समझने और सीखने में दिक्कत होना आदि। वहीं, मस्तिष्क संबंधी इन समस्या को कम करने में भी चेरी के फायदे देखे जा सकते हैं।

कई गंभीर बीमारियों से बचाव करता हैं पोषक तत्वों से भरपूर चेरी का सेवन, जानें इसके फायदे

मूड को करती है बूस्ट

चेरी अच्छे मूड से जुड़ी हुई है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। जब हम मीठी चेरी का सेवन करते हैं, तो यह कोर्टिसोल के लेवल को कम कर सकती है जिससे चिंता कम होती है और हमारा मूड अच्छा हो सकता है।

कई गंभीर बीमारियों से बचाव करता हैं पोषक तत्वों से भरपूर चेरी का सेवन, जानें इसके फायदे

अर्थराइटिस में फायदेमंद

गठिया या अर्थराइटिस के मरीजों के लिए चेरी काफी फायदेमंद है। चेरी में फ्लेवोनॉएड्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। चेरी का सेवन करने से जोड़ों में सूजन की समस्या से भी राहत मिल सकती है। इतना ही नहीं, चेरी खून में यूरिक एसिड के बढ़े हुए स्तर को कम करने में भी प्रभावी है।

कई गंभीर बीमारियों से बचाव करता हैं पोषक तत्वों से भरपूर चेरी का सेवन, जानें इसके फायदे

नींद आती है अच्छी

यदि आप रात में या फिर प्रतिदिन 10-12 चेरी का सेवन करें, तो आपकी नींद ना आने की समस्या दूर हो जाएगी। चेरी में मेलाटोनिन होता है, जो शरीर में नींद आने और जागने की क्रिया को कंट्रोल करने वाले हार्मोन्स को बैलेंस करता है। आप कुछ दिनों तक चेरी का सेवन करके देखें, नींद आने लगेगी सुकून भरी।

कई गंभीर बीमारियों से बचाव करता हैं पोषक तत्वों से भरपूर चेरी का सेवन, जानें इसके फायदे

कब्ज से राहत

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आपको अपनी डाइट में चेरी जरूर शामिल करनी चाहिए। चेरी फाइबर से भरपूर होती है और इससे पाचन में मदद मिलती है। इससे आपकी पेट की समस्याएं दूर हो सकती है। चेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आपको मजबूत बनाते हैं।

कई गंभीर बीमारियों से बचाव करता हैं पोषक तत्वों से भरपूर चेरी का सेवन, जानें इसके फायदे

वजन कम करने में सहायक

शरीर में अतिरिक्त चर्बी के जमा होने पर मोटापे की समस्या हो सकती है। इस समस्या में चेरी का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। एक रिसर्च के अनुसार चेरी में एंटीऑबेसिटी प्रभाव होता है। यह प्रभाव मोटापा कम करने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा, शोध में इस बात का जिक्र भी मिलता है कि चेरी का सेवन मोटापे से जुड़ी सूजन और मेटाबोलिक सिंड्रोम को कम करने में भी मददगार हो सकता है।

कई गंभीर बीमारियों से बचाव करता हैं पोषक तत्वों से भरपूर चेरी का सेवन, जानें इसके फायदे

तनाव करें कम

चेरी एक ऐसा फल है जो खाने में स्वादिष्ट होता है साथ ही आपके तनाव को भी दूर करता है। आपको अपनी डाइट में चेरी जरूर शामिल करनी चाहिए। इससे स्ट्रेस रिलीज होता है और आप लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी