न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काट जाए अगर कुत्ता तो इस तरह लें उचित इलाज, आजमा सकते है ये घरेलू नुस्खें

कई लोगों को कुत्तों से बहुत डर लगता हैं और इस कारण से वे घर के बाहर भी अकेले निकलने से कतराते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Sep 2022 6:29:59

काट जाए अगर कुत्ता तो इस तरह लें उचित इलाज, आजमा सकते है ये घरेलू नुस्खें

कई लोगों को कुत्तों से बहुत डर लगता हैं और इस कारण से वे घर के बाहर भी अकेले निकलने से कतराते हैं। गली के आवारा कुत्तों के बच्चों को काटने के मामले बहुत बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की बहुत जरूरत होती हैं। अगर कुत्ता काट ले तो इससे कई तरह की खतरनाक समस्याएं हो सकती हैं। कुत्ते के काटने पर शरीर में रेबीज फैलने का डर बना रहता हैं। अगर किसी को कुत्ता काट जाए तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। लेकिन इसी के साथ ही आपको इससे जुड़े प्राथमिक उपचार भी पता होने चाहिए ताकि परेशानी को समय रहते बढ़ने से रोका जाए। सही समय पर डॉग बाइट के शिकार व्यक्ति को मिला फर्स्ट एड रेबीज होने का खतरा अस्सी फीसदी तक घटा देता है। आइये जानते हैं कुत्ता काटने पर क्या करें...

dog bite,home remedies for dog bite,Health tips,fitness tips

# बाइट की जगह को वॉश करें

आपके सामने अगर कुत्ता किसी व्यक्ति को काट लेता है तो बिना देर किए उस जगह को पानी से साफ करें, जहां कुत्ते ने काटा है। बाइट वाली जगह को धोने के लिए माइल्ड सोप का उपयोग करें। कम से कम दस मिनट तक बाइट वाली जगह को धोएं। इससे वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।

dog bite,home remedies for dog bite,Health tips,fitness tips

# एंटीसेप्टिक लगाएं

बाइट वाली जगह को अच्छे से धोने के बाद उसे किसी कपड़े की मदद से अच्छे से सुखा लें। सूखने के बाद उस जगह पर एंटीसेप्टिक क्रीम अप्लाई करें। अगर एंटीसेप्टिक क्रीम नहीं है तो अल्कोहल या आयोडीन सॉल्यूशन से आप उस जगह को क्लीन कर सकते हैं।

dog bite,home remedies for dog bite,Health tips,fitness tips

# वैक्सीन लगवाएं

इतना प्राथमिक उपचार देने के बाद बिलकुल देर न करें। जल्दी से जल्दी ऐसे अस्पताल या क्लीनिक पहुंचें जहां डॉग बाइट का वैक्सीन उपलब्ध हो। पीड़ित को तुरंत एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाएं। इसके अलावा immunoglobulin इंजेक्शन लगना चाहिए या नहीं ये फैसला डॉक्टर करते हैं।

dog bite,home remedies for dog bite,Health tips,fitness tips

# बाइट वाली जगह का रखें ध्यान

इंजेक्शन लगने के बाद भी तसल्ली से न बैठ जाएं। सबसे पहले देखें कि बाइट का निशान बड़ा है या छोटा। बाइट का निशान छोटा हो तो उसे खुला ही छोड़ें ताकि घाव जल्दी भर सके। घाव वाली जगह को लगातार ऑब्जर्व करते रहें। अगर वहां किसी तरह का इंफेक्शन, रेडनेस, सूजन, दर्द होता है या बुखार आता है। तो, इस बारे में डॉक्टर को बिना देर किए जानकारी दें।

dog bite,home remedies for dog bite,Health tips,fitness tips

आजमा सकते हैं ये घरेलू उपाय

# काली मिर्च का उपाय

आप काली मिर्च के 10 से 15 दाने लें और फिर उसमें 2 चम्मच जीरा मिलाकर अच्छी तरह पीस लें। इसके बाद उस पाउडर में थोड़ा पानी मिलाकर घोल बना लें। इस घोल को कुछ दिनों तक कुत्ते के काटने वाले स्थान पर लगाने से आपको आराम मिल जाएगा।

dog bite,home remedies for dog bite,Health tips,fitness tips

# शहद का कर सकते हैं इस्तेमाल

बहुत कम लोगों को पता होगा कि शहद में एंटी इंफेक्शन के गुण होते हैं। इसके सेवन से सभी तरह के इंफेक्शन को दूर करने में मदद मिलती है। यह आपको कई तरह की एलर्जी से भी बचाता है। कुत्ते के काटने पर आप पिसी हुई प्याज में थोड़ा शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद उस पेस्ट को घाव पर लगा लें। ऐसा करने पर आपको तुरंत आराम मिल जाएगा।

dog bite,home remedies for dog bite,Health tips,fitness tips

# अखरोट और गिरी फायदेमंद

कुत्ते के जहर को शरीर में फैलने से रोकने के लिए आप प्याज के रस को गिरी और अखरोट मिलाकर घोल बना लें। इसके बाद आप उस घोल को कुत्ते के काटने वाले स्थान पर लगा सकते हैं। इसे लगाने के कुछ देर बाद आप शहद और नमक के मिश्रण को उस घाव पर लगाएं। इसके बाद घाव को सूती के साफ कपड़े से बांध लें। कहा जाता है कि ऐसा करने से कुत्ते का जहर शरीर में फैल नहीं पाता।

dog bite,home remedies for dog bite,Health tips,fitness tips

# लाल मिर्च का करें इस्तेमाल

लाल मिर्च तीखी जरूर होती है लेकिन कुत्ते के काटने पर यह किसी चमत्कार की तरह असर करती है। इसमें ऐसे विरले गुण पाए जाते हैं, जो जहर को तुरंत खींचकर बाहर कर देते हैं। इसे यूज करने के आपको पिसी हुई लाल मिर्च को सरसो के तेल में भिगोना होगा। इसके बाद उस घोल को कुत्ते के काटने वाले स्थान पर लगाना होगा। ऐसा करने से कुत्ते के दांत के जरिए आपके शरीर तक पहुंचे वायरस फैल नहीं पाते और आप उसके जहर से बच जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स