न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेहा भसीन ने शेयर की शादी की तस्वीरें, अनन्या के घर गुलदस्ता लेकर पहुंचे ईशान, जॉन ने शेयर किया...

सिंगर नेहा भसीन ने शनिवार (23 अक्टूबर) को शादी की 5वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर नेहा ने अपनी शादी समारोह की खूबसूरत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Oct 2021 4:44:56

नेहा भसीन ने शेयर की शादी की तस्वीरें, अनन्या के घर गुलदस्ता लेकर पहुंचे ईशान, जॉन ने शेयर किया...

सिंगर नेहा भसीन ने शनिवार (23 अक्टूबर) को शादी की 5वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर नेहा ने अपनी शादी समारोह की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। पति समीर उद्दीन के साथ नेहा की ये फोटो वायरल हो रही हैं। इनमें नेहा व्हाइट गाउन और वील में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। समीर ने भी व्हाइट वेडिंग सूट पहना है। पिछले दिनों बिग बॉस ओटीटी में अपनी ग्लैमरस अदाओं का जलवा बिखेरने वालीं नेहा व समीर की शादी क्रिश्चिअयन रीति-रिवाज से हुई थी।

नेहा ने पोस्ट में समीर को विश करते हुए लिखा- 'Hey Baby...हैप्पी एनिवर्सरी, तुम वो अकेले शख्स हो जिसने मुझे और मेरे पागलपन को सच में समझा है। कभी-कभी मुझे महसूस होता है कि तुम मुझे मुझसे भी ज्यादा बेहतर समझते हो। तुम मुझे ऐसा महसूस करवाते हो कि मेरी चाहत अंधेरे से ज्यादा रोशनी में है। सितारों पर निगाहें रखकर हम दूसरे छोर तक जाएंगे।' आकृति कक्कड़, जान कुमार सानू, सुगंधा मिश्रा समेत कई सेलेब्स और फैंस ने कपल को शुभकामनाएं दी हैं। बिग बॉस ओटीटी में में नेहा की प्रतीक सहजपाल के साथ केमिस्ट्री ने लाइमलाइट बटोरी थी। नेहा ने हाल ही बिग बॉस-15 में हिस्सा ले रहे अपने दोस्त प्रतीक को सपोर्ट किया था।

आर्यन खान केस में एनसीबी कर रही है अनन्या से पूछताछ

एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों एक ड्रग केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की पूछताछ के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। आर्यन खान ड्रग्स मामले में उन्हें दो बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। अब सोमवार को एनसीबी उनसे फिर पूछताछ करेगी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ईशान खट्टर फूलों का गुलदस्ता लेकर अनन्या के घर जाते हुए दिख रहे हैं। ईशान पहले एक दुकान पर गुलदस्ता खरीदते हैं। फिर गाड़ी में बैठकर अनन्या की बील्डिंग की तरफ जाते दिखते हैं।

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरह से चुटकी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बोलने गया था मेरा नाम मत लेना प्लीज।" दूसरे ने लिखा, "फूल देकर यही बोला होगा, प्लीज मेरा नाम एनसीबी को मत बताना।" एक ने लिखा, "इसका तो करियर भी नहीं है, जो एनसीबी खत्म करे।" ईशान और अनन्या फिल्म 'खाली पीली' में एक साथ नजर आए थे। फिल्म कुछ खास नहीं चली। हालांकि इसके बाद ईशान-अनन्या के रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आने लगी।

सत्यमेव जयते 2 का पोस्टर रिलीज, जॉन के साथ हैं दिव्या खोसला कुमार

एक्टर जॉन अब्राहम फिलहाल 'सत्यमेव जयते 2' फिल्म को लेकर काफी बिजी हैं। यह ‘सत्यमेव जयते’ का सीक्वल है। आज रविवार को इस फिल्म का पोस्टर सामने आया है। इसमें एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार का रौद्र रूप सामने आया है। फिल्म को अगले साल 25 नवंबर को रिलीज किया जाना है। जॉन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ पोस्टर शेयर किया है। दिव्या सफेद सूट और हाथों में कुल्हाड़ी लिए हुए है।

जॉन ने कैप्शन में लिखा, “तिरंगे पे जान देती है वो भारत मां की बेटी है! #सत्यमेव जयते2 का ट्रेलर कल रिलीज होगा।” साथ ही उन्होंने फिल्म रिलीज होने की डेट भी बताई। इससे पहले जॉन ने फिल्म का टीजर शेयर किया था। इसमें जॉन मसल्स दिखाते नजर आए थे। फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया जाएगा। फिल्म मिलाप मिलन जावेरी द्वारा निर्देशित है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर