न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जैकलीन की मां ICU में, अस्पताल मिलने पहुंचे सलमान, ‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम आसिफ शेख की तबीयत बिगड़ी

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्हें एक मेडिकल इमरजेंसी को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 7:29:30

2 News : जैकलीन की मां ICU में, अस्पताल मिलने पहुंचे सलमान, ‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम आसिफ शेख की तबीयत बिगड़ी

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्हें एक मेडिकल इमरजेंसी को लेकर मुंबई के लीलावती अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। हालांकि अभी उनकी हेल्थ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर करते हुए बताया कि जैकलीन अपना काम छोड़कर मां के पास वापस घर आ गई हैं। विरल ने पोस्ट पर कैप्शन में लिखा, “जैकलीन फर्नांडीज की मां के आईसीयू में होने की खबर सुनकर वाकई दिल टूट गया है।

परिवार हमेशा पहले आता है और यह समझ में आता है कि जैकलीन को वापस आना पड़ा। इस कठिन समय में उनकी मां के जल्द ठीक होने और उनके परिवार को ताकत देने की उम्मीद है।” बता दें कि जैकलीन ने अभी तक इन रिपोर्ट्स पर रिएक्शन नहीं दी है और उनकी मां के स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। इस मुश्किल समय में सुपरस्टार सलमान खान भी अपनी ‘किक 2’ एक्ट्रेस जैकलीन के साथ हैं और उनकी मां का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। वहां से उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

जैकलीन की मां किम लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। जैकलीन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरी मां ने हमेशा मेरा साथ दिया। मुझे उनकी बहुत याद आती है। मैं अपने माता-पिता के बिना यहां अकेली रहती हूं। ये दो लोग हैं जो बहुत मजबूत हैं और वे मेरे लिए ऐसी प्रेरणा रहे हैं जो मुझे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। जैकलीन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘फतेह’ थी। इसमें जैकलीन को सोनू सूद, नसीरुद्दीन शाह, विजय राज और दिव्येंदु भट्टाचार्य के साथ देखा गया था। अब वह 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास ‘वेलकम टू द जंगल’ भी है।

देहरादून में शूटिंग के सेट पर बेहोश हो गए एक्टर आसिफ शेख

एक्टर आसिफ शेख (60) करीब 10 साल से एंड टीवी के कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। वे सीरियल में ‘विभूति नारायण मिश्रा’ का रोल निभाते हैं। इस बीच उनके फैंस को चिंता में डालने वाली खबर है। वे शूटिंग के दौरान बीमार पड़ गए। टाइम्स नाऊ की खबर के मुताबिक आसिफ देहरादून में एक एक्शन सीन शूट कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए।

सेट पर मौजूद डॉक्टर्स ने उन्हें चेक किया और तुंरत मुंबई लाया गया। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। अभी तक आसिफ या उनकी टीम ने इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दी है। आसिफ के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। आसिफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी और फिल्मों दोनों में काम किया है। आसिफ ने साल 1984 में दूरदर्शन के लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘हम लोग’ से करिअर की शुरुआत की थी।

इसके बाद वे ‘अजूबे’, ‘जी हॉरर शो’, ‘चंद्रकांता’, ‘युग’, ‘चैंपियन’, ‘यस बॉस’, ‘रिश्ते’, ‘मुस्कान’, ‘बाजार’, ‘मिली’, ‘सीआईडी’, ‘इश्क की घंटी’, ‘हमसफर द ट्रेन दिल मिल गए’ जैसे शो में भी नजर आए। आसिफ को सबसे ज्यादा पहचान ‘भाबीजी घर पर हैं’ से मिली थी। फिल्मों की बात करें तो उन्होंने साल 1988 में ‘रामा ओ रामा’ से डेब्यू किया था। उनकी पिछली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी