न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़गढ़: 3 दिन तक खेतों में रहेंगे इस गांव के लोग, आसुरी शक्‍त‍ियों से जुड़ा है पूरा मामला

चित्तौड़गढ़ के देवदा गांव में ग्रामीणों ने कथित आसुरी शक्तियों के प्रभाव को खत्म करने के लिए अनूठी परंपरा अपनाई। 3 दिन तक खेतों में रहकर वे धार्मिक अनुष्ठान करेंगे और 30 मार्च को हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद घर लौटेंगे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 1:35:07

चित्तौड़गढ़:  3 दिन तक खेतों में रहेंगे इस गांव के लोग, आसुरी शक्‍त‍ियों से जुड़ा है पूरा मामला

चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी ब्लॉक स्थित देवदा गांव में ग्रामीणों ने एक अनूठी धार्मिक परंपरा को अपनाया है। कथित आसुरी शक्तियों के प्रभाव को समाप्त करने के लिए गांव के सभी लोग तीन दिन तक अपने खेतों और कुओं पर रहेंगे। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान के साथ वे पुनः अपने घरों में प्रवेश करेंगे। देवदा गांव के लोगों ने सामूहिक प्रयास से लगभग 15 लाख रुपये का चंदा जुटाकर एक हनुमान मंदिर का निर्माण करवाया है। मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। ग्रामीणों का मानना है कि इस प्रक्रिया से गांव पर मौजूद नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव समाप्त होगा। इसी उद्देश्य से गांव के सभी पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग तीन दिनों तक अपने घरों से बाहर रहेंगे।

खेतों में टेंट लगाकर रहेंगे ग्रामीण

गुरुवार, 27 मार्च को दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच गांव छोड़ने का शुभ मुहूर्त तय किया गया है। ग्रामीण गांव की सीमा से बाहर अपने खेतों में टेंट लगाकर रहेंगे और 29 मार्च तक वहीं रुकेंगे। इसी दौरान वे खेतों में भोजन, विश्राम और दैनिक क्रियाएं पूरी करेंगे। तीन दिन बाद 30 मार्च को श्रीमद्भागवत कथा प्रवचनकर्ता संत अननंतराम शास्त्री के नेतृत्व में ग्रामीण बैंड-बाजों और भजन-कीर्तन के साथ अपने घर लौटेंगे। इस अनुष्ठान को पूरे गांव के शुद्धिकरण और आध्यात्मिक उन्नति से जोड़ा जा रहा है।

गांव की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम

इस दौरान गांव की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 15-15 युवकों की टीम गठित की गई है, जो रातभर गांव में गश्त करेगी। इसके अलावा, देवदा गांव के प्रतिनिधियों ने बड़ी सादड़ी पुलिस थाना में गश्त करवाने के लिए भी आवेदन दिया है। यह अनोखी परंपरा गांववालों की आस्था और एकजुटता को दर्शाती है, जहां वे अपने धार्मिक विश्वासों के तहत एक सामूहिक अनुष्ठान संपन्न कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी