न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

6 अप्रैल को अयोध्या में होगा रामलला का सूर्य की किरणों से तिलक, 28 मार्च को होगा वैज्ञानिक ट्रायल

अयोध्या में 6 अप्रैल को रामनवमी पर रामलला का सूर्य की किरणों से तिलक किया जाएगा। इस दिव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें वैज्ञानिकों की टीम भी शामिल है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, और पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 12:03:56

6 अप्रैल को अयोध्या में होगा रामलला का सूर्य की किरणों से तिलक, 28 मार्च को होगा वैज्ञानिक ट्रायल

रामनगरी अयोध्या में रामनवमी के पर्व को दिव्य और भव्य तरीके से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। 6 अप्रैल को रामनवमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम का सूर्य की किरणों से तिलक किया जाएगा। यह अद्भुत आयोजन दोपहर 12 बजे होगा, जिसके लिए CBRI रुड़की से वैज्ञानिकों की एक टीम भी अयोध्या पहुंच चुकी है।

पूरी रामनगरी को भव्य रूप से सजाने का कार्य तेजी से जारी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थायी कैनोपी लगाई जा रही है, दर्शन पथ पर मैट बिछाई जा रही है और 50 से अधिक पंखे व कूलर की व्यवस्था की जा रही है। पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि भक्तों को गर्मी में कोई असुविधा न हो।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर में विशेष सजावट की जा रही है। दर्शन पथ से लेकर राम मंदिर तक लाइटिंग की भव्य व्यवस्था होगी। दीयों के बीच इलेक्ट्रिक लाइटों की जगमगाहट से पूरा मंदिर प्रांगण आलोकित होगा।

श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए श्री राम जन्मभूमि पथ पर मैटिंग बिछाई जा रही है। पूरे पथ पर लगभग 200 जल टोटियां लगाई जा रही हैं और जगह-जगह कूलर भी स्थापित किए जाएंगे। राम जन्मभूमि परिसर और प्रवेश द्वार को आकर्षक रोशनी और भव्य सजावट से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बने।

रामलला के सूर्य तिलक का होगा लाइव प्रसारण

रामजन्मोत्सव की भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 6 अप्रैल को रामलला के सूर्य तिलक का दिव्य आयोजन होगा, जिसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। प्रातः दर्शन शुरू होने के बाद सुबह 9:30 बजे से प्रभु का अभिषेक प्रारंभ होगा, जो 10:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद कुछ देर के लिए पट बंद कर दिए जाएंगे और 11:50 बजे तक भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इस अद्भुत दृश्य का साक्षी बन सकेंगे। 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और सूर्य की किरणों से चार मिनट तक तिलक किया जाएगा। इस पावन अवसर पर भगवान के लिए भव्य फूल बंगला भी सजाया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा के तहत सूचना विभाग द्वारा एलईडी वाहनों से भी इस आयोजन का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिससे भक्त जहां भी होंगे, वहीं से इस दिव्य क्षण का आनंद ले सकेंगे। अंगद टीला परिसर में नि:शुल्क भोग प्रसाद वितरित किया जाएगा।

डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। रामजन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में प्रतिदिन वाल्मीकि रामायण और रामचरित मानस का पाठ किया जाएगा। यज्ञशाला में विशेष अनुष्ठान होंगे, और अंगद टीला परिसर में अतुल कृष्ण भारद्वाज द्वारा रामकथा का आयोजन किया जाएगा।

28 मार्च को सूर्य तिलक के लिए वैज्ञानिक करेंगे ट्रायल

श्री राम जन्मोत्सव की दिव्यता को और भी खास बनाने के लिए 6 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे रामलला की प्रकट्य आरती के दौरान सूर्य की किरणों से उनके मस्तक का तिलक किया जाएगा। इस अद्भुत क्षण की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए CBRI रुड़की के वैज्ञानिक राम मंदिर परिसर में पहुंच चुके हैं। इस प्रक्रिया के तहत 28 मार्च को उपकरणों की स्थापना के बाद ट्रस्ट की उपस्थिति में सूर्य की किरणों का ट्रायल किया जाएगा।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जन्मोत्सव के दौरान भक्तगण अपने स्थान—मठ, मंदिर या अन्य धार्मिक स्थलों—पर लगे एलईडी स्क्रीन या टेलीविजन के माध्यम से दोपहर 12:00 बजे होने वाले इस भव्य आयोजन का सजीव दर्शन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप