न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Saurabh Murder: 'जो किया मुस्कान ने किया', जेल में साहिल से मिलने पहुंचीं नानी ने कही यह बात

सौरभ हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद साहिल से मिलने उसकी नानी पुष्पा देवी पहुंचीं। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, साहिल ने नहीं, मुस्कान ने किया। जानिए उन्होंने और क्या कहा।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 8:13:53

Saurabh Murder: 'जो किया मुस्कान ने किया', जेल में साहिल से मिलने पहुंचीं नानी ने कही यह बात

सौरभ की बेरहमी से हत्या के आरोप में गिरफ्तार साहिल और मुस्कान से जेल में छह दिन तक कोई मिलने नहीं आया। सातवें दिन, बुधवार को साहिल की नानी, पुष्पा देवी, चौधरी चरण सिंह कारागार पहुंचीं। अनुमति मिलने के बाद उन्होंने साहिल से मुलाकात की। आधे घंटे बाद बाहर आकर पुष्पा देवी ने कहा, "साहिल ने कुछ नहीं किया, जो किया मुस्कान ने किया। हालांकि, साहिल ने गलती नहीं, बल्कि अति गलती की है।"

सौरभ की हत्या को लेकर पुष्पा देवी ने कहा, "होइहि सोइ जो राम रचि राखा।"

पुष्पा देवी, साहिल के पुश्तैनी मकान में उसके साथ भूतल पर रहती थीं, जबकि प्रथम तल पर साहिल की अपनी एक रहस्यमयी दुनिया थी। उनके अनुसार, ऊपर क्या होता था, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी, लेकिन वह इतना जरूर जानती थीं कि "साहिल तंत्र क्रिया नहीं करता था। वह केवल भोले बाबा को मानता था और उनका ही चित्र लगाता था।" गौरतलब है कि 17 साल पहले बेटी की मौत के बाद से पुष्पा देवी, साहिल के साथ ही रह रही थीं।

जब मुस्कान से जेल में मिलने के बारे में पूछा गया तो पुष्पा देवी ने कहा कि वह मुस्कान से कभी नहीं मिलीं, इसलिए जेल में उससे मिलने का कोई अर्थ नहीं है। उन्होंने माना कि जो कुछ हुआ, वह बहुत गलत था और ऐसा नहीं होना चाहिए था, लेकिन "किसने किया, क्यों किया"—इसको लेकर वह अब भी भ्रम में हैं।

साहिल के दो मामाओं पर तंत्र विद्या करने के आरोप को पुष्पा देवी ने गलत बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि "वे दोनों अब इस दुनिया में नहीं हैं और कभी तंत्र-मंत्र नहीं किया।"

जब उनसे पूछा गया कि दोषियों को क्या सजा मिलनी चाहिए, तो उन्होंने कहा, "यह अदालत और वकील तय करेंगे, मुझे इस बारे में कोई ज्ञान नहीं है।"

पुष्पा देवी साहिल के लिए केले, नमकीन, बिस्कुट और उसके कपड़े बैग में लेकर जेल पहुंचीं। जेल के अंदर जाने और बाहर आने के दौरान जब लोगों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, तो पहले वह भड़क गईं, लेकिन बाद में उन्होंने बात की।

सौरभ हत्याकांड,मेरठ मर्डर केस,साहिल की नानी,मुस्कान पर आरोप,साहिल जेल न्यूज,मेरठ क्राइम न्यूज,सौरभ हत्या अपडेट,मेरठ पुलिस केस,मेरठ खबरें,जेल में मुलाकात

साहिल ने कटवा लिए बाल

जेल में बंद साहिल ने बाल कटवाने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद उसके बाल कटवा दिए गए। फिलहाल, साहिल और मुस्कान से जेल में कोई काम नहीं लिया जा रहा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के अनुसार, "अभी दोनों को जेल में आए 10 दिन पूरे नहीं हुए हैं। इसके बाद उनकी बैरक बदली जाएगी और फिर उनके काम करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। जिस काम की वे इच्छा जताएंगे, उन्हें वही दिया जाएगा, हालांकि, अभी तक उन्होंने कोई अनुरोध नहीं किया है।"

दोनों के लिए अधिवक्ता नियुक्त करने की प्रक्रिया भी जारी है। अधिवक्ता की मांग का पत्र जिला विधिक प्राधिकरण को भेजा गया है, जहां से नियुक्ति संबंधी निर्णय होगा।

सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

दो दिन पहले मुलाइजा बैरक में बंदियों ने साहिल को जमकर पीटा था। ऐसे में जेल प्रशासन के लिए उसे सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र दो बंदी रक्षक और एक लंबरदार (सजायाफ्ता कैदी, जो सुरक्षा में जेल प्रशासन की मदद करते हैं) को तैनात किया गया है। वहीं, मुस्कान को अन्य महिला बंदियों से अलग रखा गया है। उसकी सुरक्षा के लिए दो महिला वॉर्डन को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल