न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना-जावेद के केस में इस बात से नाराज हैं शबाना, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब नजर नहीं आएगा यह एक्टर

मशहूर गीतकार व लेखक जावेद अख्तर और एक्ट्रेस व भाजपा सांसद कंगना रनौत का मानहानि का केस काफी चर्चाओं में रहा। केस 5 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 1:53:20

2 News : कंगना-जावेद के केस में इस बात से नाराज हैं शबाना, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब नजर नहीं आएगा यह एक्टर

मशहूर गीतकार व लेखक जावेद अख्तर और एक्ट्रेस व भाजपा सांसद कंगना रनौत का मानहानि का केस काफी चर्चाओं में रहा। केस 5 साल कोर्ट में चला। इस साल कंगना ने अख्तर से माफी मांगी। साथ ही कंगना ने अख्तर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए बताया था कि मामला सुलझ गया है। अब इस मामले में अख्तर की पत्नी एक्ट्रेस शबाना आजमी की रिएक्शन सामने आई है। ‘बॉलीवुड हंगामा’ के मुताबिक शबाना ने कहा कि अख्तर ने कोई रकम या मुआवजा नहीं मांगा था बल्कि लिखित में माफी चाहते थे।

इस केस में जीत अख्तर और उनके वकील जय भारद्वाज की हुई है। मगर मैं हैरान हूं कि आखिर मीडिया ने इसे ऐसे क्यों दिखाया कि ये एक आपसी समझौता था। नहीं ये नहीं था। मीडिया ने क्यों नहीं बताया कि अख्तर ने साढ़े चार साल केस लड़ा और वे लिखित में माफी चाहते थे। शबाना की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद साफ हो गया है कि वह कंगना से अभी भी नाराज हैं। हालांकि कंगना ने इस केस को लेकर अपडेट देते हुए सोशल मीडिया पर अख्तर के साथ फोटो शेयर कर लिखा था, “आज मैंने और जावेद जी ने मानहानि केस में सुलह कर ली है।

वे बहुत अच्छे हैं और उन्होंने मेरी अगली फिल्म के लिए गाने लिखने के लिए भी हामी भरी है जिसे मैं डायरेक्ट करूंगी।” उल्लेखनीय है कि कंगना ने साल 2020 में कुछ ऐसा कह दिया था जिससे अख्तर काफी नाराज हुए थे। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस के बाद कंगना ने करण जौहर, महेश भट्ट और जावेद अख्तर को सुसाइड गैंग कहा था। कंगना ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में ऋतिक रोशन के साथ हुए विवाद में भी अख्तर का नाम खींचा था।

इसके बाद अख्तर ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शबाना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह पिछली बार साल 2023 में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ तथा ‘घूमर’ फिल्मों में नजर आई थीं। 74 वर्षीय शबाना ने कला फिल्मों के साथ करिअर शुरू करने के बाद कमर्शियल सिनेमा में भी खूब सफलता हासिल की।

shabana azmi,actress shabana azmi,javed akhtar,kangana ranaut,javed kangana,javed kangana case,shabana media,romit raj,actor romit raj,yej rishta kya kehlata hai,rajan shahi

YRKKH फेम रोमित राज ने कहा, अब नई शुरुआत करने का वक्त आ गया है

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ कई सालों से टीवी पर छाया हुआ है। कई कलाकार शो छोड़ चुके हैं, तो कइयों की नई एंट्री हो चुकी है। अब खबर आ रही है कि YRKKH से एक और एक्टर का पत्ता कटने वाला है। इस एक्टर का नाम रोमित राज है। रोमित सीरियल में ‘रोहित पौद्दार’ का रोल करते हैं। रोमित ने पिंकविला को दिए बयान में खुद इस बात की पुष्टि की है।

रोमित ने कहा कि टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मैंने जो रोल प्ले किया है वो मेरे दिल के बहुत करीब है। यह शो मेरे लिए बहुत मायने रखता है। हालांकि अब नई शुरुआत करने का वक्त आ गया है। अभी तो मेरा करिअर शुरू हुआ है। मैं प्रोड्यूसर राजन सर का बहुत आभारी हूं। उन्होंने मुझे ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कास्ट किया। मैंने उनके साथ काम करने के लिए 18 साल तक इंतजार किया है। मैं फैंस से मिल रहे प्यार से अभिभूत हूं।

मेरी मां हमेशा मुझसे पूछती थी कि मैं राजन सर के साथ कब काम करूंगा। मेरी मां के आशीर्वाद के ही कारण मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यह अवसर मिला। शो के मौजूदा ट्रैक की बात करें तो ‘रुही’ इस वक्त ‘अभीरा’ और ‘अरमान’ की सरोगेट हैं। क्योंकि कपल लंबे समय से बेबी के लिए ट्राई कर रहे हैं लेकिन उन्हें कोई उम्मीद नहीं दिखाई दी। फिर ‘रोहित’ और ‘रूही’ ने उनकी मदद की और अब वे पेरेंट्स बनने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी