न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुरक्षा की चिंता पर सलमान ने कहा, जितनी उम्र लिखी है…, करना चाहते हैं जान्हवी-अनन्या के साथ काम लेकिन…

सुपरस्टार सलमान खान (59) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ का इंतजार खत्म होने को है। सलमान के चाहने वालों को ईद पर यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 12:11:19

2 News : सुरक्षा की चिंता पर सलमान ने कहा, जितनी उम्र लिखी है…, करना चाहते हैं जान्हवी-अनन्या के साथ काम लेकिन…

सुपरस्टार सलमान खान (59) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ का इंतजार खत्म होने को है। सलमान के चाहने वालों को ईद पर यह शानदार तोहफा मिलने वाला है। फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान जोर-शोर से इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस दौरान सलमान ने पहली बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से खतरे पर रिएक्शन दी है। मीडिया की ओर से सलमान से पूछा गया कि क्या आपको अपनी सुरक्षा की चिंता है? इस पर सलमान ने आसमान की ओर इशारा किया और कहा कि भगवान और अल्लाह सब ऊपर हैं। जितनी उम्र लिखी है, उतनी ही लिखी है। बस यही है।

इतने लोगों को साथ लेकर चलना पड़ता है। ऐसे में कभी-कभी समस्या हो जाती है। उल्लेखनीय है कि लॉरेंस ने सलमान को कई बार धमकियां दी हैं। लॉरेंस के गुर्गों ने सलमान के अपार्टमेंट पर बाहर से फायरिंग भी की थी। इसके बाद गैंग ने पिछले साल 12 अक्टूबर को सलमान के करीबी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी थी। तब से मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी है। सलमान बुलेटप्रूफ कार में चलते हैं। उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है।

सलमान पर ये आरोप लगता रहा है कि राजस्थान में साल 1999 में ‘हम साथ साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने काले हिरण का शिकार किया था। इससे नाराज बिश्नोई समाज ने सलमान को हमेशा निशाने पर रखा है। लॉरेंस गैंग ने पिछले साल ये कहा था कि अगर सलमान बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगें और 5 करोड़ रुपए दें, तो उनकी जान पर खतरा टल सकता है।

फिल्मों में मल्टी-स्टारर के विषय पर अपनी राय रखते हुए सलमान ने कहा कि पहले के समय में कलाकार एक-दूसरे के साथ काम करने में सहज महसूस करते थे। हमें पता था कि अगर हम एक साथ काम करेंगे तो हमारे फैंस भी मिलकर फिल्म को हिट बना देंगे। हम 100-200 दिन तक साथ शूटिंग करते थे और इस दौरान एक-दूसरे के अच्छे दोस्त भी बन जाते थे। लेकिन अब कलाकारों के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ गई है, जिससे मल्टी-स्टारर फिल्मों का चलन कम हो गया है।

Salman Khan,superstar salman khan,lawrence bishnoi gang,sikandar,sikandar release,salman security,janhvi kapoor,ananya panday

सलमान खान यंग एक्टर्स के साथ काम करने के इच्छुक

सलमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोला कि वे यंग एक्टर्स के साथ काम करना चाहते हैं। हालांकि लोगों की वजह से ऐसा हो नहीं पा रहा है। सलमान से पूछा गया कि क्या वे युवा एक्ट्रेसेस अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर के साथ काम करना पसंद करेंगे? इस पर सलमान ने कहा कि अगर मैं उनके साथ काम करना चाहूं, तो लोग मुझसे एज गैप को लेकर सवाल करेंगे और आलोचना करेंगे। लेकिन मैं सोचता हूं कि उनके साथ काम करने से उन्हें एक अच्छा अवसर मिलेगा, इसलिए मैं इस तरह की चीजों की परवाह किए बिना काम जारी रखूंगा।

इससे पहले सलमान ने ‘सिकंदर’ में रश्मिका मंदाना के साथ काम करने को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वो कहते हैं कि हीरोइन और मुझमें 31 साल का अंतर है। अगर हीरोइन को कोई दिक्कत नहीं है या हीरोइन के पिता को कोई दिक्कत नहीं है तो फिर तुम्हें क्या दिक्कत है? और जब इनकी (रश्मिका) शादी हो जाएगी और उसकी बेटी होगी और फिर वो बड़ी स्टार बन जाएगी तब भी हम साथ काम करेंगे। मम्मी की परमिशन तो मिल ही जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी