Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने प्रशंसकों को सलमान खान ने दिया पैगाम, ईद पर थिएटर में मिलते हैं, मिला जवाब जरूर भाईजान

सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर प्रमोशन के दौरान उन्होंने फैंस को थिएटर में मिलने का इनवाइट दिया। फिल्म में सलमान और रश्मिका मंदाना की फ्रेश जोड़ी नजर आएगी, जिसे लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 1:06:33

अपने प्रशंसकों को सलमान खान ने दिया पैगाम, ईद पर थिएटर में मिलते हैं, मिला जवाब जरूर भाईजान

सलमान खान इन दिनों 30 मार्च को प्रदर्शित होने वाली फिल्म सिकन्दर को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म के प्रचार-प्रसार का काम इन दिनों बहुत तेजी से किया जा रहा है। इसमें सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। आज सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दर्शकों से सिकन्दर फिल्म देखने की चर्चा करते हुए कहा कि 30 मार्च को थिएटर में मिलते हैं। उन्होंने इसके साथ अपनी तीन तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिन पर उनके हार्डकोर प्रशंसकों ने जबरदस्त रिएक्शन दिए हैं।

गौरतलब है कि सिकन्दर का निर्माण साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान फिल्म्स से मिलकर किया है। निर्देशन दक्षिण भारत के प्रसिद्ध निर्देशक ए.आर. मुरुगादास का है, जो सिकन्दर से पहले बॉलीवुड को आमिर खान के साथ गजनी, अक्षय कुमार के साथ हॉलीडे और सोनाक्षी सिन्हा के साथ अकीरा नामक फिल्में दे चुके हैं। यह उनकी चौथी फिल्म है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस खासा उत्साहित नजर आ रहा है।

सिकंदर में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फ्रेश जोड़ी नजर आएगी और सलमान खान के प्रशंसकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म सिकंदर 30 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है। इससे पहले सलमान खान ने सोशल मीडिया पर आकर अपने फैंस को फिल्म देखने के लिए इनवाइट किया है। सलमान खान ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनकी कुछ डैशिंग लुक तस्वीरें भी हैं।

'थिएटर में मिलते हैं'

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह डार्क ब्लू शर्ट पहने और चश्मा लगाए बैठे हैं। 'भाईजान' इन तस्वीरों में अपनी ऑरेंज पट्टे वाली घड़ी भी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। सलमान खान के दोनों कानों में बालिया हैं और गले में सिल्वर कलर चैन भी है। इन तस्वीरों को शेयर कर सलमान खान ने लिखा है, ईद पर थिएटर में मिलते हैं। इस पोस्ट पर सलमान खान के प्रशंसकों के रिएक्शन भी आए हैं। सलमान खान ने यह पोस्ट आज सुबह ही शेयर किया है, जिसमें पर अभी तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

वहीं, सलमान खान के फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, जरूर भाईजान थिएटर में मिलेंगे। दूसरा फैन लिखता है, सिकंदर का इंतजार है भाईजान। तीसरा यूजर लिखता है, बेहद शानदार तस्वीरें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology