न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Video: संसद में सिर कटी मछली लेकर पहुंच गई सांसद, जानें पूरा मामला!

ऑस्ट्रेलिया की संसद में 26 मार्च को सांसद सारा हैनसन-यंग मरी हुई सैल्मन मछली लेकर पहुंचीं, तस्मानिया में सैल्मन फार्मिंग को बढ़ावा देने वाले नए कानूनों का विरोध करने के लिए। उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोला, जबकि संसद अध्यक्ष ने दखल दिया और मछली हटाने का आदेश दिया। इस मुद्दे पर हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने भी चिंता जताई और लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आवाज उठाने की अपील की।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 1:20:18

Video: संसद में सिर कटी मछली लेकर पहुंच गई सांसद, जानें पूरा मामला!

ऑस्ट्रेलिया की संसद में आमतौर पर बैनर और पोस्टर लेकर जाना कोई नई बात नहीं है, लेकिन 26 मार्च को एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला जब सांसद सारा हैनसन-यंग मरी हुई, सिर-कटी सैल्मन मछली लेकर पार्लियामेंट पहुंच गईं। यह विरोध तस्मानिया के मैक्वेरी हार्बर में सैल्मन फार्मिंग को बढ़ावा देने वाले नए कानूनों के खिलाफ था।

सांसद सारा हैनसन-यंग का बयान

संसद में मरी हुई मछली दिखाते हुए सारा हैनसन-यंग ने सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इन नए कानूनों से पहले से ही संकटग्रस्त माउजियन स्केट नाम की दुर्लभ समुद्री जीव प्रजाति के विलुप्त होने का खतरा और बढ़ जाएगा। सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने पूछा, "चुनाव से ठीक पहले क्या आपने अपनी पर्यावरणीय प्रतिबद्धताओं को एक सड़ी-गली, गंधाती हुई विलुप्तप्राय सैल्मन के लिए बेच दिया है?"

संसद अध्यक्ष ने दिया दखल, मशहूर अभिनेता ने भी जताई चिंता

ऑस्ट्रेलियाई संसद में सांसद सारा हैनसन-यंग द्वारा मरी हुई सैल्मन मछली लहराने के बाद संसद अध्यक्ष सू लाइंस ने तुरंत हस्तक्षेप किया। उन्होंने आदेश दिया कि मछली को तुरंत हटा दिया जाए। संसद में अनुशासन बनाए रखने पर जोर देते हुए सू लाइंस ने कहा, "यह एक प्रॉप (प्रदर्शन में इस्तेमाल किया गया सामान) है, कृपया इसे हटाएं। मेरा काम संसद में अनुशासन बनाए रखना है।"

लियोनार्डो डिकैप्रियो ने भी उठाई आवाज

सरकार के इस फैसले का विरोध सिर्फ ऑस्ट्रेलिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं आईं। मशहूर हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए सोशल मीडिया पर बयान दिया। उन्होंने कहा, "इस हफ्ते ऑस्ट्रेलियाई सरकार मैक्वेरी हार्बर का भविष्य तय करेगी और उसके पास विनाशकारी सैल्मन फार्मों को बंद करने का मौका है, जिससे माउजियन स्केट की रक्षा की जा सके।"

लोगों से की जागरूकता बढ़ाने की अपील

डिकैप्रियो ने अपने समर्थकों से इस मामले पर आवाज उठाने की अपील करते हुए लिखा, "यह तटीय क्षेत्र पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी है और इसे 'Key Biodiversity Area' का दर्जा दिया गया है, जिसका अर्थ है कि यह पूरी धरती की जैव विविधता और पारिस्थितिकी के लिए अहम है।" उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि "माउजियन स्केट को विलुप्त होने से बचाने और इस प्राकृतिक क्षेत्र की रक्षा करने में मदद करें।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी