न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सैफ पर हुए हमले को लेकर सारा ने कही ये बातें, आलिया को नेशनल अवार्ड मिलने पर दी यह रिएक्शन

तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव एक्टर सैफ अली खान पर इस साल जनवरी में बड़ा हमला हुआ था। एक शख्स ने सैफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 11:17:23

2 News : सैफ पर हुए हमले को लेकर सारा ने कही ये बातें, आलिया को नेशनल अवार्ड मिलने पर दी यह रिएक्शन

तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव एक्टर सैफ अली खान पर इस साल जनवरी में बड़ा हमला हुआ था। एक शख्स ने सैफ के मुंबई स्थित घर में घुसकर उन पर चाकू से कई वार किए थे। उन्हें कुछ दिन अस्पताल में भी रहना पड़ा। वे धीरे-धीरे रिकवर कर अब लगभग ठीक हो गए हैं। इस दिल दहलाने वाली घटना से हर कोई हैरान रह गया और बॉलीवुड में दहशत फैल गई। सैफ इसके बाद कुछ इंटरव्यू में घटना की पूरी जानकारी दे चुके हैं। साथ ही सैफ की पत्नी करीना कपूर खान ने भी इस बारे में बात की थी।

अब सैफ और उनकी पहली पत्नी एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान ने इस पर पहली बार रिएक्शन दी है। सारा ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि ये और ज्यादा खराब हो सकता था। शुक्र है कि सब ठीक है। इससे हमें हमारी लाइफ को लेकर एक रिमांडर मिलता है। हम सभी मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हैं। अपनी लाइफ को लेकर हमें शुक्रगुजार होना चाहिए और ये सब चीजें हमें इसका एहसास दिलाती है। इससे मुझे यह एहसास नहीं हुआ कि मैं अपने पिता को प्यार करती हूं, यह मुझे 29 साल से पता है।

इससे यह एहसास हुआ कि लाइफ कभी भी रातों-रात बदल सकती है इसलिए हर दिन के हर सैकंड को सेलिब्रेट करो। कोविड ने हमें एहसास दिलाया कि घर में परिवार के साथ रहना कितना जरूरी है और किसी एक को अटैक होने से हमको एहसास हुआ कि लाइफ मैटर करती है। अपने हर दिन को सेलिब्रेट करो। उल्लेखनीय है कि सारा काफी आध्यात्मिक प्रवृत्ति की हैं।

यूं तो वह हर धर्म को मानते हुए धार्मिक स्थल पर जाती रहती हैं, लेकिन शिवजी से उन्हें खास लगाव है। सारा कई दफा सोशल मीडिया पर शिव मंदिरों के दर्शन करने वाली फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। ऐसे में उन्हें लोग मुस्लिम बताते हुए ट्रॉल भी करते हैं लेकिन सारा पर इसका कोई असर नहीं पड़ता और वह ऐसे लोगों को करारा जवाब दे चुकी हैं।

sara ali khan,actress sara ali khan,saif ali khan,sara saif,Kareena Kapoor Khan,Amrita Singh,ibarhim ali khan,alia bhatt,alia sara

सारा ने कहा, जब आलिया को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला तो मुझे लगा कि…

एक्ट्रेस आलिया भट्ट को साल 2023 में फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की मूवी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला था। सारा ने इंटरव्यू के दौरान कुबूल किया कि वह आलिया की बढ़ती सक्सेस से जलन महसूस होती है। सारा ने कहा कि जब आलिया को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, तो मुझे लगा कि भगवान ने उसे यह अवार्ड दिलाया, उसका एक बच्चा भी है, उसकी जिंदगी सेट है।

लेकिन मुझे नहीं पता कि उसे यह पुरस्कार पाने के लिए क्या-क्या सहना पड़ा। एक एक्टर के तौर पर मैंने उसे अमानवीय बना दिया। आप नहीं जानते, उन्हें भी चुनौतियों और निराशाओं का सामना करना पड़ा होगा, जहां वह पहुंची हैं। लेकिन मुझे नहीं पता कि इसके पीछे क्या-क्या था। हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। अक्सर जब हम दूसरे लोगों से जलन करते हैं, तो हम बिना किसी जानकारी के ऐसा महसूस करते हैं।

हम जलन महसूस इसलिए करते हैं क्योंकि हम बस सफलता देखते हैं और फिर हम उसे चाहते हैं। हम नहीं देखते कि इसके पीछे क्या है, हम इसे कभी नहीं देखते। ईर्ष्या का मतलब है अंधापन। सारा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘स्काई फोर्स’ इसी साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी