न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ में 30 नहीं, 37 श्रद्धालुओं की मौत, 35 परिवारों को मिला 25-25 लाख मुआवजा, 2 अज्ञात मृतकों की पहचान नहीं

महाकुंभ 2025 के दौरान मौनी अमावस्या पर भगदड़ में 37 श्रद्धालुओं की मौत हुई, जबकि प्रशासन पहले 30 मृतकों की पुष्टि कर रहा था। 35 परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा मिला, लेकिन 2 अज्ञात मृतकों की पहचान अब भी जारी है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 9:22:57

महाकुंभ में 30 नहीं, 37 श्रद्धालुओं की मौत, 35 परिवारों को मिला 25-25 लाख मुआवजा, 2 अज्ञात मृतकों की पहचान नहीं

महाकुंभ 2025 के दौरान मौनी अमावस्या पर 29 जनवरी को हुई भगदड़ में मृतकों की संख्या पहले बताए गए 30 से बढ़कर 37 हो गई है। इनमें से 30 श्रद्धालुओं की मौत संगम नोज पर हुई, जबकि 7 अन्य श्रद्धालुओं की मौत संगम क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई। प्रयागराज मेला विकास प्राधिकरण ने 26 मार्च को अपने आधिकारिक X हैंडल पर इस आंकड़े को साझा किया, हालांकि अब तक मृतकों की आधिकारिक सूची प्रशासन द्वारा जारी नहीं की गई है। हादसे के बाद प्रशासन ने मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की और अब तक 35 मृतकों के परिजनों के बैंक खातों में 25-25 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। हालांकि, हादसे में जान गंवाने वाले दो श्रद्धालुओं की अब तक पहचान नहीं हो सकी है, जिससे उनके परिवार तक मुआवजा पहुंचाने में देरी हो रही है। डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने पुष्टि की कि भगदड़ में कुल 37 श्रद्धालुओं की जान गई थी। इनमें से कुछ की मौत संगम लोअर मार्ग पर हुई, जबकि अन्य श्रद्धालु संगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अपनी जान गंवा बैठे। प्रशासन अब भी मृतकों की सूची को अंतिम रूप देने और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है।

दो अज्ञात मृतकों की पहचान के प्रयास जारी

डीआईजी महाकुंभ ने बताया कि संगम नोज पर हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले सभी श्रद्धालुओं के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की मुआवजा राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। हालांकि, अब तक दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। प्रशासन उनकी पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास कर रहा है ताकि उनके आश्रितों को भी मुआवजा राशि दी जा सके। महाकुंभ 2025 के मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार दिन-रात काम कर मृतकों की पहचान पूरी करने और उनके परिजनों तक मुआवजा पहुंचाने का कार्य किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल