न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Saurabh Murder: जेल में बदला साहिल का लुक, जटा छोड़ अपनाया फौजी स्टाइल, पहचान पाना मुश्किल

सौरभ की हत्या के बाद चर्चा में आए साहिल ने जेल में अपना लुक पूरी तरह बदल लिया है। बाल कटवाकर फौजी स्टाइल अपनाने के बाद उसकी पहचान बदल गई है। जानें जेल में उसके सुरक्षा इंतजाम और बंदियों की प्रतिक्रिया।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 9:33:47

Saurabh Murder: जेल में बदला साहिल का लुक, जटा छोड़ अपनाया फौजी स्टाइल, पहचान पाना मुश्किल

सौरभ की बेरहमी से हत्या के बाद चर्चा में आए साहिल ने जेल में नया रूप अपना लिया है। उसने अपने पुराने लुक को पूरी तरह बदल दिया है। वीडियो और तस्वीरों में नजर आने वाली मुस्कान और सिर पर बंधी जटा जैसी पोटली को उसने अलविदा कह दिया है। अब उसने फौजी स्टाइल अपना लिया है।

जेल में पहुंचते ही साहिल ने अधिकारियों से बाल कटवाने की इच्छा जताई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने नाई बुलाकर उसके बाल छोटे करवा दिए। बाल और दाढ़ी कटवाने के बाद उसकी पुरानी पहचान पूरी तरह बदल गई है, जिससे बाहर का कोई व्यक्ति उसे आसानी से पहचान नहीं पाएगा। जेल प्रशासन ने पुष्टि की है कि अनुशासन का हवाला देने पर साहिल ने खुद बाल कटवाने की इच्छा जाहिर की थी।

सौरभ की हत्या के बाद साहिल और मुस्कान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लोग दोनों को खूब कोस रहे हैं और उनके खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। जेल के भीतर भी स्थिति कुछ अलग नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, महिला बंदियों में भी मुस्कान के प्रति काफी नाराजगी है। उसे अन्य महिला कैदियों से अलग रखा गया है और कोई भी उससे बात करने की कोशिश नहीं कर रहा। बैरक से गुजरने वाली अन्य महिला कैदियों को वह दूर से देखती रहती है। उसकी सुरक्षा के लिए दो महिला वार्डन तैनात की गई हैं।

साहिल के लिए भी जेल प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। अन्य बंदियों के गुस्से को देखते हुए उसकी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। दो बंदी रक्षक और एक सजायाफ्ता लंबरदार को उसकी निगरानी में लगाया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

जेल में अब सामान्य दिनचर्या अपना रहे हैं साहिल और मुस्कान

बाल कटवाने के बाद साहिल की पहचान भले ही बदल गई हो, लेकिन उसकी बैरक में मौजूद हर बंदी उसे पहचानता है। अब जेल अधिकारी इस पर विचार कर रहे हैं कि साहिल को किस बैरक में रखा जाए और उसे क्या काम दिया जाए। जेल प्रशासन के अनुसार, बंदी की इच्छानुसार उसे पसंद का काम दिया जा सकता है।

नशा मुक्ति केंद्र के बाद स्थिति सामान्य


जेल प्रशासन ने बताया कि साहिल और मुस्कान को नशा मुक्ति केंद्र में उपचार और काउंसलिंग दी गई, जिसके बाद अब वे सामान्य स्थिति में आ चुके हैं। दोनों की दिनचर्या अन्य बंदियों की तरह हो गई है और वे जेल के नियमों के अनुसार अपना जीवन बिता रहे हैं।

साहिल से मिलने पहुंची नानी

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के अनुसार, जेल में साहिल और मुस्कान के हालात अब स्थिर हैं। पहले उनमें नशे के लक्षण थे, लेकिन अब वे समाप्त हो चुके हैं। साहिल की नानी पुष्पा देवी ने बुधवार को मुलाकात के लिए पर्ची लगाई थी, जिसके बाद उन्हें मिलने दिया गया। जेल नियमों के तहत परिवार, अधिवक्ता और मित्र उनसे मुलाकात कर सकते हैं।

बैरक बदलाव और काम का फैसला जल्द

जेल प्रशासन के अनुसार, दोनों को अभी जेल आए दस दिन नहीं हुए हैं। दस दिन पूरे होने के बाद उनकी बैरक बदली जाएगी और फिर उनके काम का निर्धारण किया जाएगा। फिलहाल साहिल और मुस्कान ने कोई विशेष काम करने की इच्छा जाहिर नहीं की है। जेल के अनुशासन के अनुसार, बंदियों को तय नियमों के तहत रहना होता है और उसी आधार पर उनके पहनावे और दिनचर्या को तय किया गया है। साहिल ने बाल कटवाने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार करते हुए उसके बाल कटवा दिए गए हैं। जेल प्रशासन दोनों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप