न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के नाम पर ठगी! श्रद्धालुओं से वसूले हजारों रुपये; जानें कैसे करें दर्शन और कितना है शुल्क

महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के नाम पर ठगी के मामले सामने आए हैं। दलाल श्रद्धालुओं से हजारों रुपये वसूल रहे हैं। जानें भस्म आरती दर्शन की सही प्रक्रिया, अनुमति नियम और शुल्क की जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 9:11:38

महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के नाम पर ठगी! श्रद्धालुओं से वसूले हजारों रुपये; जानें कैसे करें दर्शन और कितना है शुल्क

उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगने का बड़ा मामला सामने आया है। देश-विदेश से आने वाले भक्तों से भस्म आरती में प्रवेश दिलाने के नाम पर हजारों रुपये वसूले जा रहे हैं। मंदिर समिति के अनुसार, प्रतिदिन केवल 1700 श्रद्धालुओं को ही भस्म आरती में प्रवेश की अनुमति दी जाती है।

ठगी के मामलों में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले भी दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। बढ़ते धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए मंदिर समिति ने इस गड़बड़ी को रोकने और श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

महाकाल मंदिर में ठगी से बचाव के लिए सख्त कदम, श्रद्धालुओं के लिए जागरूकता अभियान शुरू

श्रद्धालुओं को ठगी से बचाने के लिए लगातार होगी घोषणा

- मंदिर परिसर में सूचना बोर्डों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
- कंट्रोल रूम से लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को बताया जाएगा कि भस्म आरती में शामिल होने की सही प्रक्रिया क्या है और शुल्क कितना है।
- भस्म आरती में प्रवेश की संख्या सीमित होती है, इसे लेकर भी स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।
- महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती होती है, जिसमें भगवान को भस्म से स्नान कराया जाता है। इसे ही भस्म आरती कहा जाता है।

भस्म आरती में प्रवेश दिलाने के नाम पर हो रही ठगी

- दलाल श्रद्धालुओं से भस्म आरती में शामिल कराने के नाम पर हजारों रुपये ऐंठ रहे हैं।
- बेंगलुरु के दो श्रद्धालुओं से 7,000 रुपये की ठगी का मामला सामने आया।
- बीते चार महीनों में ठगी के एक दर्जन मामले सामने आए, जिनमें बिचौलियों ने दर्शन अनुमति के नाम पर पैसे वसूले।
- मंदिर समिति के कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड, समिति सदस्य, पुजारी और पुरोहित भी ठगी में संलिप्त पाए गए।
- अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कितने लोगों को मिलती है भस्म आरती की अनुमति और क्या है शुल्क?

- मंदिर समिति प्रतिदिन 1700 श्रद्धालुओं को भस्म आरती में शामिल होने की अनुमति देती है।
- 400 सीटें मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक की जाती हैं।
- 500 सीटें वीआईपी भक्तों के लिए प्रोटोकॉल के तहत आरक्षित होती हैं।
- 400 सीटें पुजारियों और पुरोहितों के यजमानों के लिए तय की जाती हैं।
- 400 सीटें सामान्य दर्शनार्थियों के लिए उपलब्ध होती हैं।
भस्म आरती दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होता है।

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिकृत प्रक्रिया के तहत ही भस्म आरती की अनुमति लें और ठगी से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘बटवारा 1947’ की नाकामी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बड़ा दांव, ‘घातक’ के सीक्वल पर चल रहा काम
‘बटवारा 1947’ की नाकामी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बड़ा दांव, ‘घातक’ के सीक्वल पर चल रहा काम
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स
बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक