न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनम ने हर्षवर्धन को यूं किया विश, अरहान को मिस कर रही हैं मलाइका, भारती ने मां को बताया भगवान!

अभिनेता अनिल कपूर के बेटे एक्टर हर्षवर्धन कपूर आज मंगलवार (9 नवंबर) को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Nov 2021 2:40:48

सोनम ने हर्षवर्धन को यूं किया विश, अरहान को मिस कर रही हैं मलाइका, भारती ने मां को बताया भगवान!

अभिनेता अनिल कपूर के बेटे एक्टर हर्षवर्धन कपूर आज मंगलवार (9 नवंबर) को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साथी कलाकार उन्हें बधाइयां व शुभकामनाएं देने में लगे हुए हैं। हर्षवर्धन को परिवार के सदस्यों ने भी विश किया है। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने छोटे भाई हर्षवर्धन के लिए एक खास पोस्ट की है, जिसमें कुछ थ्रोबैक फोटो हैं। पहली दो फोटो बचपन की हैं जिनमें सोनम भाई के साथ काउच पर बैठकर पोज दे रही हैं। दूसरी में उनकी छोटी बहन रिया भी साथ में हैं। तीसरी तस्वीर वेडिंग फंक्शन की है जिसमें सोनम के साथ उनके पति आनंद आहूजा भी हैं।

सोनम ने लिखा-'तुमसे बहुत प्यार करती हूं भाई। मेरी यही आशा और प्रार्थना है कि आप अपने सपनों को पूरा करें। आपके जन्मदिन पर मैं आपके स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करती हूं।’ चचेरे भाई अर्जुन कपूर और मां सुनीता कपूर ने भी बधाई दी है। हर्षवर्धन ने फिल्मी करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने 2016 में आई राकेश ओमप्रकाश मेहरा की ‘मिर्जिया’ से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद वे ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ और ‘एके वर्सेज एके’ तथा नेटफ्लिक्स सीरीज ‘रे’ में दिखे। उन्हें खास सफलता नहीं मिली।

19 साल के हुए अरबाज-मलाइका के बेटे अरहान

मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और फिल्ममेकर व एक्टर अरबाज खान के बेटे अरहान खान आज मंगलवार (9 नवंबर) को अपना 19वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर मलाइका ने अरहान की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरे बर्थ डे बॉय, मैं तुम्हें बहुत मिस करती हूं। मलाइका की बहन एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने भी अरहान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, हमारे फेवरेट बॉय को हैप्पी बर्थ डे। अरहान अगस्त में हायर एजुकेशन के लिए विदेश चले गए थे तब भी मलाइका ने उनके लिए एक स्पेशल नोट लिखा था।

मलाइका ने अरहान के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "जैसा कि हम एक नई और अनजान यात्रा की शुरुआत करते हैं तो हम घबराहट, डर, उत्तेजना, दूरी और नए अनुभवों से भरे होते हैं। मुझे बस इतना पता है कि मुझे तुम पर गर्व है मेरे अरहान। यह तुम्हारे पंख फैलाने का समय है। उड़ना, ऊंची उड़ान भरना, अपने सभी सपनों को जीना। तुम्हें अभी से मिस कर रही हूं।" वर्ष 2017 में अरबाज से तलाक लेने के बाद बेटे अरहान की कस्टडी मलाइका को मिली थी। मलाइका इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

भारती ने मां के जन्मदिन पर शेयर की फोटो

कॉमेडियन भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। आज मंगलवार (9 नवंबर) को भारती अपनी मां कमला सिंह का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। भारती ने इमोशनल और प्यारी पोस्ट शेयर की है। भारती ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ कुछ फोटो अपलोड की हैं। भारती ने मां को प्यार से गले लगाया हुआ है। एक फोटो में भारती मां के गाल पर किस कर रही हैं। भारती ने लिखा-'भगवान हर जगह नहीं होते इसलिए तो मां बनाई है। हैप्पी बर्थडे मां #mygod #mylife #myheartbeat #blessed'.

भारती के साथी भी उनकी मां को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। द कपिल शर्मा शो में भारती के को-स्टार चंदन प्रभाकर ने कमेंट कर लिखा-'हैप्पी बर्थडे आंटीजी।' अर्चना पूरन सिंह ने लिखा-'हैप्पी हैप्पी बर्थडे जी।' भारती की मां को कोविड-19 हो गया था और इससे उबरने के लिए उन्हें कठिन लड़ाई लड़ी थी। इस साल की शुरुआत में भारती ने अपनी मां को खोने के डर के बारे में खुलकर बात की थी। भारती इन दिनों अपने नए गेम शो की शूटिंग में बिजी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर