Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुनीता विलियम्स की वापसी पर सिने अभिनेताओं ने दी बधाई, माधवन बोले स्वीकार हुई प्रार्थनाएँ

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी हो चुकी है। सुनीता की वापसी पर फिल्म जगत के सितारे उत्साहित नजर आए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 19 Mar 2025 3:15:51

सुनीता विलियम्स की वापसी पर सिने अभिनेताओं ने दी बधाई, माधवन बोले स्वीकार हुई प्रार्थनाएँ

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी हो चुकी है। सुनीता की वापसी पर फिल्म जगत के सितारे उत्साहित नजर आए। अभिनेता आर माधवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनका स्वागत किया और ‘सबकी प्रार्थनाएं स्वीकार’ होने की बात कही। वहीं, अभिनेता चिरंजीवी ने उनकी वापसी को ‘ब्लॉकबस्टर’ बताया।

माधवन ने सुनीता विलियम्स का एक वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, “धरती पर आपका स्वागत है डियर सुनीता विलियम्स। हमारी प्रार्थनाएं आज सफल हुईं। आपको सुरक्षित और मुस्कुराते देखकर बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है। करीब 260 से ज्यादा दिन तक स्पेस में रहने के बाद सुरक्षित लौटना यह भगवान की कृपा और करोड़ों लोगों की दुआओं का असर है। पूरी टीम और क्रू को बधाई।”

अभिनेता चिरंजीवी ने एक्स हैंडल पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, “पृथ्वी पर आपका स्वागत है सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर। अंतरिक्ष में 8 दिन के लिए गए और 286 दिनों के बाद वापस लौटे, पृथ्वी के चारों ओर आश्चर्यजनक 4577 चक्कर लगाने के बाद! ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण घर वापसी।”

उन्होंने आगे कहा, “आपकी कहानी बेमिसाल, बेहद रोमांचकारी, अविश्वसनीय रूप से अब तक का सबसे बड़ा रोमांच है। एक ट्रू ब्ल्यू ब्लॉकबस्टर! आपको खूब ताकत मिले!”

इसके साथ ही उन्होंने सुनीता विलियम्स को धरती पर लाने वाले स्पेस एक्स ड्रैगन और क्रू9 का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “उन्हें वापस लाने के लिए स्पेस एक्स ड्रैगन और क्रू टीम को धन्यवाद और बधाई।”
बता दें, सुनीता विलियम्स के साथ बुच विल्मोर की भी वापसी हो चुकी है। दोनों को धरती पर लेकर आए ड्रैगन कैप्सूल ने भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े तीन बजे के करीब फ्लोरिडा के समुद्री तट पर सफल लैंडिंग की।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका