न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनोज कुमार ने पहली फिल्म में निभाया था 90 साल के 'भिखारी' का रोल, दोस्तों ने पहचानने से कर दिया था इनकार

मनोज कुमार ने 1956 में फिल्म फैशन से करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने 90 साल के भिखारी का किरदार निभाया। अपनी पहली फिल्म में ही उन्होंने ऐसा अभिनय किया कि परिवार और दोस्त भी उन्हें पहचान नहीं सके।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Fri, 04 Apr 2025 1:23:04

मनोज कुमार ने पहली फिल्म में निभाया था 90 साल के 'भिखारी' का रोल, दोस्तों ने पहचानने से कर दिया था इनकार

फिल्मी दुनिया में कदम रखना जितना रोमांचक लगता है, असल में उसमें अपनी अलग पहचान बनाना और स्टारडम हासिल करना उतना ही चुनौतीपूर्ण होता है। कई कलाकारों का सपना होता है कि वो सीधे मुख्य भूमिका निभाएं, लेकिन हकीकत में अक्सर संघर्ष की राह से ही होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे ही एक संघर्षशील कलाकार थे मनोज कुमार (Manoj Kumar), जिन्होंने अपने हुनर से खुद को साबित किया। आपको बता दे, प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। मनोज कुमार पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

पहली ही फिल्म में 90 साल के भिखारी का किरदार निभाया

लंबे कद, गोरे रंग और हीरो जैसे लुक्स वाले मनोज कुमार जब 1956 में दिल्ली से मुंबई आए थे, तो किसी को नहीं पता था कि वो अभिनेता बनने के लिए किस हद तक मेहनत करने को तैयार हैं। उनकी पहली फिल्म 'फैशन' (Fashion) थी, जिसका निर्देशन लेखराज भकरी ने किया था। इस फिल्म में माला सिन्हा और प्रदीप कुमार लीड रोल में थे, लेकिन मनोज कुमार को मिला 90 साल के एक भिखारी का किरदार। 19 साल की उम्र में उन्होंने उस भूमिका को इतनी सच्चाई से निभाया कि परिवार और दोस्त भी उन्हें पहचान नहीं पाए। यह फिल्म उनकी डेब्यू फिल्म थी, लेकिन उन्हें स्क्रीन क्रेडिट तक नहीं मिला।

450 रुपये की नौकरी और पहचान की शुरुआत

एक इंटरव्यू में मनोज कुमार ने खुद बताया था, "जब मैं 1956 में बॉम्बे आया था, तो फैशन फिल्म में 90 साल के भिखारी का रोल किया था। इसके बाद फिल्मिस्तान स्टूडियो ने मुझे 450 रुपये प्रति माह की नौकरी पर रख लिया था।" उन्होंने यह भी कहा था कि उस किरदार को निभाने के बाद न सिर्फ दर्शक बल्कि उनके अपने भी चौंक गए थे। मनोज कुमार ने अपने अभिनय की शुरुआत से ही यह साबित कर दिया था कि असली कलाकार वही होता है जो किसी भी किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाए, चाहे वो छोटा हो या बड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत