न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वक्फ कानून को लेकर बोले अशोक गहलोत, अल्पसंख्यक समुदाय को निशाने पर लेने वाले कानून बनाती है मोदी सरकार

लोकसभा में वक्फ बिल पारित होने के बाद मुस्लिम संगठनों ने कड़ा विरोध जताया। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने और महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 03 Apr 2025 2:42:09

वक्फ कानून को लेकर बोले अशोक गहलोत, अल्पसंख्यक समुदाय को निशाने पर लेने वाले कानून बनाती है मोदी सरकार

जयपुर। लोकसभा में वक्फ बिल पारित होने के बाद अब इस मामले को लेकर मुस्लिम संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। मुस्लिम संगठनों ने इस मुद्दे पर आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। वहीं अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस मामले में केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए वक्फ कानून पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी, शेयर बाजार में गिरावट और रुपए के अवमूल्यन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बार-बार अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने वाले कानून बना रही है।

गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मोदी सरकार महंगाई, बेरोजगारी, शेयर मार्केट में चल रही गिरावट, रुपये के अवमूल्यन जैसे जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बार-बार अल्पसंख्यक वर्ग को निशाने पर लेने वाले कानून बनाती है।

गहलोत ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का उदाहरण देते हुए कहा कि यह कानून 2020 में बना दिया गया था, लेकिन इसके नियम 2024 में अधिसूचित किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए बार-बार इस मुद्दे को उठाया और देश भर में तनाव पैदा किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वक्फ कानून भी इसी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने सवाल उठाया कि वक्फ से संबंधित किसी नए कानून की आवश्यकता क्यों पड़ी, जबकि पहले से ही मौजूदा कानून प्रभावी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बहुसंख्यक समुदाय का ध्यान महत्वपूर्ण मुद्दों से हटाना चाहती है और अल्पसंख्यक समुदाय में भय पैदा करना चाहती है।

गहलोत ने कहा कि सरकार की ऐसी नीतियों से दोनों समुदायों के बीच तनाव बढ़ता है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह ऐसे कानूनों को लाने से बचे जो समाज में विभाजन पैदा करते हैं और महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत