न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनोज कुमार के जाने से दुखी PM मोदी, भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दिलीप कुमार से प्रेरित होकर अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले मनोज कुमार एक बहुआयामी कलाकार थे। पीएम मोदी ने अनदेखी तस्वीरें साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देशभक्ति से भरी उनकी फिल्मों को याद किया।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Fri, 04 Apr 2025 12:05:57

मनोज कुमार के जाने से दुखी PM मोदी, भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें

1957 में फिल्म 'फैशन' से हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। दिलीप कुमार से प्रेरित होकर अभिनेता बनने का सपना देखने वाले मनोज कुमार केवल एक उम्दा अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि एक प्रतिभाशाली निर्देशक, पटकथा लेखक, गीतकार और संपादक भी थे।

पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे मनोज कुमार को मुंबई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। सोशल मीडिया पर फैंस, सेलेब्रिटीज और राजनेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने साझा की यादें और अनदेखी तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मनोज कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए एक्स (Twitter) पर दो अनदेखी तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में युवा मनोज कुमार कुछ लोगों के साथ नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में पीएम मोदी और मनोज कुमार किसी मुद्दे पर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

इन तस्वीरों के साथ पीएम मोदी ने लिखा, "बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर मनोज कुमार जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने ऐसी फिल्मों का निर्माण किया जो देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थीं। उनका सिनेमा हर भारतीय के दिल में देश के प्रति गर्व की भावना जगाता था। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

देशभक्ति की आत्मा बन चुके थे मनोज कुमार

मनोज कुमार को खासतौर पर देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों के लिए जाना जाता है। 1965 में आई फिल्म 'शहीद' से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इसके बाद 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम', और 'रोटी, कपड़ा और मकान' जैसी फिल्मों ने उन्हें 'भारत कुमार' की पहचान दिलाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं