न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूने लगा था एक्टर, टेरेंस ने बताया रियलिटी शो में क्या-क्या होता है स्क्रिप्टेड

‘पद्मावत’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर 2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका ने खुलासा किया है कि एक बार फिल्म की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Apr 2025 7:14:44

2 News : इस एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूने लगा था एक्टर, टेरेंस ने बताया रियलिटी शो में क्या-क्या होता है स्क्रिप्टेड

‘पद्मावत’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर 2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका ने खुलासा किया है कि एक बार फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर ने आपा खो दिया था और वो उन्हें गलत तरीके से छूने लगा था। अनुप्रिया ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कहा कि ऐसा दो बार हुआ। एक बार मैं यह नहीं कहूंगी कि वो इंसान मेरा फायदा उठा रहा था, बल्कि वो एक्साइटेड हो रहा था, जो होना नहीं चाहिए। ऐसे में आप थोड़ा अपमानित और असहज महसूस करते हैं। ये सब किसिंग सीन के दौरान हुआ।

एक दूसरी घटना में मैंने ऐसे कपड़े पहने हुए थे जो कंफर्टेबल नहीं थे। मुझे उम्मीद थी कि वो एक पुरुष के रूप में ये जानता होगा कि ऐसे सीन में एक महिला को उसकी कमर से पकड़ना आसान होता है। लेकिन उसने लगभग मेरे बट पर हाथ रख दिया, जिसकी जरूरत नहीं थी। वो मेरी कमर पर हाथ रख सकता था। इससे मैं बहुत ज्यादा अनकंफर्टेबल हो गई थीं। बाद में मैंने उनके हाथों को थोड़ा ऊपर (कमर तक) ले जाकर कहा कि वे वहीं पर पकड़ें, नीचे नहीं।

लेकिन उस पल, ऐसा लगा…मैं उनसे पूछ नहीं पाई कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। क्योंकि वे बस यही कहते कि ये एक गलती थी। मैं उस समय उन्हें नहीं बता सकती थी। लेकिन मैंने उनसे कहा, ‘अगले टेक में, ऐसा मत करो, बल्कि ऐसा करो।’ फिर उन्होंने बात मानी। वैसे इंटीमेट सीन को बहुत सॉफ्ट तरीके से किया जा सकता है, लेकिन कई बार लोग बस आपके ऊपर झपट पड़ते हैं, और यह सहना बहुत मुश्किल हो जाता है। अनुप्रिया ने 'सैक्रेड गेम्स', 'अभय', 'क्रिमिनल जस्टिस', 'असुर' और 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' जैसे वेब शोज में भी काम किया है।

anupriya goenka,actress anupriya goenka,anupriya experience,anupriya films,war 2,tiger zinda hai,padmavat,terence lewis,choreographer terence lewis,terence dance reality show

कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने कहा, बहुत से लोग सोचते हैं कि हम डांस करना चाहते हैं लेकिन…

कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनके इशारों पर थिरके स्टार्स ने धूम मचा दी। टेरेंस ने हाल ही में रियलिटी शोज को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। टेरेंस को पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण के साथ उनकी एक तस्वीर दिखाई गई, जब एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के प्रमोशन के लिए ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ के सेट पर पहुंची थीं।

इस पर टेरेंस ने कहा कि ये हमारी इच्छाएं नहीं होती हैं। बहुत से लोग सोचते हैं कि हम डांस करना चाहते हैं लेकिन हमें एक मूमेंट बनाने के लिए कहा जाता है इसलिए जब आप कहते हैं कि चीजें स्क्रिप्टेड होती हैं, हां यह स्क्रिप्टेड है। मेहमानों और कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत स्क्रिप्टेड होती है। डांस स्क्रिप्टेड नहीं है। डिसीजन स्क्रिप्टेड नहीं है। यह ऑथेंटिक और सच है। टेलेंट स्क्रिप्टेड नहीं है और कमेंट्स स्क्रिप्टेड नहीं हैं लेकिन बाकी जो टेलीविजन पर अच्छा लगेगा और यह एक प्रोमो बनाएगा वो सब करवाया जाता है।

मुझे स्टेज पर एक बड़ा ड्रामेटिक मूमेंट क्रिएट करने के लिए कहा गया था। मैंने दीपिका के साथ डांस वीडियो को याद करते हुए बताया कि कैसे वह उस दौरान डांस के बारे में नहीं जानती थीं, लेकिन उन्हें मौके पर ये करना पड़ा। मेल जज एक्ट्रेस को स्टेज पर लाने में मदद करते हैं। यह पूरी तरह स्क्रिप्टेड है। मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा। 8 साल के जजमेंट में मैंने कभी किसी को नहीं बुलाया और कहा ‘प्लीज मैम।’

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी