न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनोज कुमार को श्रद्धांजलि: सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके देशभक्ति गीत

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 'भारत का रहने वाला हूं' जैसे देशभक्ति गीतों और फिल्मों से मशहूर हुए इस कलाकार को पूरा देश भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी याद में पुराने वीडियो और गीत वायरल हो रहे हैं।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Fri, 04 Apr 2025 12:51:10

मनोज कुमार को श्रद्धांजलि: सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके देशभक्ति गीत

बॉलीवुड और पूरा देश इस वक्त शोक में डूबा हुआ है। हर आंख नम है क्योंकि भारत ने एक ऐसा सितारा खो दिया है, जिसने अपनी फिल्मों, गीतों और अभिनय के ज़रिये लाखों दिलों पर राज किया। दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने 87 वर्ष की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, पूरे देश को भावुक कर दिया है।

"भारत का रहने वाला हूं..." गूंज रहा है सोशल मीडिया पर

मनोज कुमार का नाम आते ही सबसे पहले ज़हन में आता है उनका देशभक्ति से भरा गीत –

"है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहीं के गाता हूं,
भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं..."

यह गीत आज सोशल मीडिया पर बार-बार शेयर किया जा रहा है। लोग उन्हें एक सच्चे देशभक्त कलाकार के रूप में याद कर रहे हैं।

उनका एक और प्रसिद्ध गाना, जो आज फिर से वायरल हो रहा है, नेताओं पर कटाक्ष करता है –

"भगवान करे मेरे देश के नेता ही बन जाएं ऐसे,
थोड़े से लाल बहादुर हों, थोड़े से हों नेहरू जैसे..."

लोग इस गाने को याद करते हुए कह रहे हैं कि मनोज कुमार के माध्यम से उन्होंने सिनेमा में समाज और राजनीति को भी बखूबी समझा।

सुपरहिट फिल्मों की भी हो रही है चर्चा

मनोज कुमार की फिल्मों को लोग आज फिर से याद कर रहे हैं – 'पूरब और पश्चिम', 'उपकार', 'क्रांति' जैसी फिल्में आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। बिज़नेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने भी उन्हें याद करते हुए लिखा: "ऐसा लग रहा है जैसे बचपन का एक अहम हिस्सा चला गया हो। हमारे परिवार ने कभी भी मनोज कुमार की कोई फिल्म मिस नहीं की। 'पूरब और पश्चिम' जैसी फिल्में देशभक्ति का जो भाव जगाती थीं, वो बेजोड़ था। आज हम सिर्फ एक अभिनेता नहीं, परिवार के सदस्य को खोने का दुःख महसूस कर रहे हैं।"

तमाम तस्वीरें भी हो रहीं शेयर

इसी बीच मनोज कुमार की पुरानी और हाल फिलहाल की कई तस्वीरें भी लोग शेयर कर रहे हैं, इन तस्वीरों में एक में मनोज कुमार पीएम मोदी के साथ नजर आ रहे हैं, वहीं बाकी तस्वीरें उनकी अवॉर्ड शो और फिल्मों की भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत