न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान हाईकोर्ट से आसाराम को नहीं मिली राहत, आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती

राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत बढ़ाने की याचिका पर राहत नहीं दी है। अदालत ने उनके अधिवक्ता से सुप्रीम कोर्ट की शर्तों के उल्लंघन पर शपथ पत्र मांगा है। अगली सुनवाई 7 अप्रैल को होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 5:34:07

राजस्थान हाईकोर्ट से आसाराम को नहीं मिली राहत, आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत को आगे बढ़ाने वाले आवेदन पर फिलहाल राहत नहीं दी है. हाईकोर्ट ने आसाराम के अधिवक्ता से अगली सुनवाई पर शपथ पत्र मांगा है कि क्या उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की शर्तों का उल्लंघन किया। आसाराम की ओर से अंतरिम जमानत बढ़ाने के आवेदन पर पीड़िता के अधिवक्ता पीसी सोलंकी की ओर से आपत्ति जताते हुए कहा कि अंतरिम जमानत के दौरान आसाराम की ओर से मीडिया में प्रवचन करने की जो खबरें प्रकाशित और प्रसारित हुई हैं, ये निश्चित रूप से सुप्रीम कोर्ट की ओर से अंतरिम जमानत के लिए दिए गए आदेश और शर्तों का उल्लंघन है। ऐसे में अंतरिम जमानत को आगे नहीं बढ़ाया जाए।

जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस विनीत कुमार माथुर की डबल बेंच में सुनवाई के दौरान आसाराम के अधिवक्ता से शपथ पत्र मांगा है। आसाराम की ओर से अधिवक्ता निशांत बोड़ा व अधिवक्ता यशपाल सिंह ने पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का प्रवचन जैसा कार्यक्रम कहीं नहीं हुआ। प्रवचन नहीं हुए हैं। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई पर वह अपना शपथ पत्र पेश करें कि कहीं पर भी प्रवचन नहीं हुया या शर्तों का उल्लंघन नहीं किया गया। उसके बाद अंतरिम जमानत पर 7 अप्रैल को विचार किया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि इससे पहले मंगलवार को आसाराम ने अंतरिम जमानत का समय पूरा होने के बाद जेल में सरेंडर कर दिया था। रात को आसाराम की तबीयत बिगड़ने के बाद पाली रोड स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय लाया गया, यहां आसाराम का इलाज किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी