न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वक्फ संशोधन बिल पास होने पर भड़के इमरान मसूद, कहा - हम सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्र सरकार पर अल्पसंख्यकों के अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मुस्लिमों की नहीं, बल्कि संविधान की आत्मा की लड़ाई है। मदरसों, एएमयू और छात्रवृत्तियों पर हो रहे हमलों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Apr 2025 12:25:11

वक्फ संशोधन बिल पास होने पर भड़के इमरान मसूद, कहा -  हम सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे

वक्फ संशोधन विधेयक (2024) को लेकर कांग्रेस नेता और सांसद इमरान मसूद ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अल्पसंख्यक समुदाय को योजनाबद्ध तरीके से दबाने की कोशिश कर रही है। इमरान मसूद ने कहा, “मदरसे और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) को टारगेट किया जा रहा है। मुस्लिम बच्चों की छात्रवृत्ति रोक दी गई है। यह सिर्फ मुसलमानों की लड़ाई नहीं है, बल्कि हमारे संविधान की आत्मा की लड़ाई है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे पास अब सबसे बड़ी चुनौती है – समानता के अधिकार को बचाना। जब आप बुलडोजर चला रहे हैं, तो सवाल ये है कि क्या आप हमारा जीने का अधिकार भी छीन लेंगे? मदरसों पर ताले डाले जा रहे हैं, जहां गरीब मुस्लिम बच्चे शिक्षा पाते हैं। एएमयू जैसी संस्थानें जो देश की विरासत हैं, उन्हें कमजोर किया जा रहा है। छात्रवृत्तियाँ रोकी जा रही हैं – और इसका सबसे अधिक असर गरीब बच्चों पर होता है। सरकार अल्पसंख्यकों के बजट में कटौती कर रही है, और फिर वेलफेयर की बात करती है। ये दोहरी नीति अब नहीं चलेगी।”

"मदरसों को बंद करने की साज़िश रची जा रही है" – इमरान मसूद ने केंद्र पर साधा निशाना

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक और धार्मिक अधिकारों को योजनाबद्ध तरीके से खत्म किया जा रहा है। इमरान मसूद ने कहा, "ये लोग पसमांदा मुसलमानों, महिलाओं और असमानता की बातें करते हैं, लेकिन क्या इनमें शिक्षा को बढ़ावा देने की कोई बात है? उल्टा, ये मदरसों पर ताले लगाना चाहते हैं – जहां गरीब बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के फंड में लगातार कटौती कर रहे हैं और उसे बर्बादी की कगार पर ले जा रहे हैं। मुस्लिम छात्रों की स्कॉलरशिप रोक दी गई है।" उन्होंने यह भी कहा, "यह लड़ाई किसी एक मज़हब की नहीं, बल्कि संविधान की आत्मा की लड़ाई है। हम इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की शरण लेंगे।"

बाबरी से आगे बढ़ा संघर्ष

इमरान मसूद ने बयान में कहा, "बाबरी मस्जिद सिर्फ एक मस्जिद नहीं थी। अब तो हर मस्जिद, ईदगाह और खानकाह पर हमला किया जा रहा है। जो लोग इस बिल के पक्ष में वोट कर रहे हैं, वे अल्पसंख्यकों की आवाज़ को दबा रहे हैं। जेडीयू सहित तमाम सहयोगी दल इस साज़िश में भागीदार हैं। वे अब मुसलमानों के वोट के हकदार नहीं रहे।"

"मुसलमान को किया जा रहा है टारगेट"

ये पूछे जाने पर कि कई जगहों से जश्न की तस्वीरें आ रही हैं, उन्होंने कहा, "जश्न कौन मना रहा है। इन तन्खवाही के बारे में क्या बात करें। ये तन्ख्वाही हैं मुसलमानों के। वेतन खाते हैं मुसलमानों के नाम पर। आज मुसलमान को टारगेट किया जा रहा है। लोकतंत्र के अंदर ये नहीं है कि संख्या बल के आधार पर आप अपने विचारों से असहमत लोगों को जीने का अधिकार नहीं देंगे।

"ये संविधान के ऊपर हमला"

बिल पास होने के बाद JDU में इस्तीफ़े का दौर शुरू होने पर उन्होंने कहा कि "मैं इसे किसी भी तरह से नहीं देखता। वक़्त निकल गया है। आप एक्सपोज हो गए हैं। चाहे TDP हो या JDU, ये संविधान के ऊपर हमला था सिर्फ मुसलमान पर हमला नहीं था। मुसलमान सिर्फ़ टार्गेट किया गया है।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं