न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RSMSSB : 13398 पदों के लिए उम्मीदवारों के पास एक और अवसर, अब इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत 13000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली हुई है। इसके लिए आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 6:39:56

RSMSSB : 13398 पदों के लिए उम्मीदवारों के पास एक और अवसर, अब इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत 13000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली हुई है। इसके लिए आज बुधवार (2 अप्रैल) से फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित की गई है, इसके बाद फॉर्म भरने का लिंक बंद हो जाएगा। पहले लास्ट डेट 19 मार्च थी। इसमें कुल 13398 पद हैं। इनमें नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 8256 और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी के तहत 5142 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सीएचओ, नर्स, फार्मा असिस्टेंट, लैब टेक्नीशियन समेत कई पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए नई योग्यता

भर्ती में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। लाइसेंस मेडिकल लैब टेक्नीशियन के 414 पदों और लैब टेक्नीशियन के 321 पदों के लिए नई शैक्षणिक योग्यता लागू की गई है। अब उम्मीदवारों को साइंस स्ट्रीम से 12वीं (बायोलॉजी/मैथ्स के साथ) पास होना जरूरी है। साथ ही मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी या ब्लड बैंक टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा और राजस्थान पैरा मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है।

ये है आयु सीमा

RSMSSB द्वारा जारी इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए का भुगतान करना होगा। ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 400 रुपए रखा गया है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जो जून में संभावित है। परीक्षा की तारीखें 2 से 13 जून के बीच तय की गई हैं। हालांकि यह तकनीकी कारणों से बदल भी सकती है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के बाद अंतिम चयन सूची में जगह मिलेगी। तैयारी के लिए सिलेबस और पिछले साल के पेपर RSSB की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटrsmssb.rajasthan.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर "ऑनलाइन आवेदन" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- पंजीकरण के बाद ईमेल या मोबाइल नंबर पर लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त होंगे।
- अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- स्कैन किए गए आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
- नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से शुल्क जमा करें।
- सभी विवरणों की जांच कर आवेदन जमा करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी