न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

औरंगजेब की कब्र को लेकर नागपुर में दो गृटों के बीच हिंसक झड़प, पत्थरबाजी और आगजनी में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के महाल इलाके में सोमवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें पत्थरबाजी और आगजनी हुई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शांति बनाए रखने की अपील की।

Posts by : Hema | Updated on: Mon, 17 Mar 2025 10:55:38

औरंगजेब की कब्र को लेकर  नागपुर में दो गृटों के बीच हिंसक झड़प, पत्थरबाजी और आगजनी में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में सोमवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। यह घटना महाल इलाके में शाम के समय उस वक्त हुई जब दोनों गुट औरंगजेब की कब्र को लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

सोमवार शाम सात से सात बजे के बीच शिवाजी चौक के पास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे। ये लोग उस दिन दोपहर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन से नाराज थे। जैसे ही नारेबाजी शुरू हुई, एक अन्य समूह ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों को अलग किया और उन्हें शिवाजी चौक से चित्निस पार्क की ओर खदेड़ा।

हालांकि, चित्निस पार्क से आगे, भालदार पुरा इलाके में पुलिस पर भारी पत्थरबाजी की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे। इस पत्थरबाजी में कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शांति की अपील की, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

नागपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ‘X’ पर ट्वीट करके नागपुरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लिखा, “नागपुर पूरे देश में शांति और सद्भाव के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर में जाति, पंथ या धर्म के आधार पर कोई विवाद या लड़ाई नहीं होती।” गडकरी ने नागपुर के निवासियों से शांतिपूर्वक स्थिति को संभालने में जिला पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की।

पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

बवाल के बाद जब पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पहुंची, तो दोनों गुट आक्रोशित हो गए और पथराव व आगजनी करने लगे। कई गाड़ियों में आग लगा दी गई और उन पर तोड़फोड़ की गई। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सक्रिय हैं और प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम