न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वक्फ बिल से मुस्लिम महिलाओं, गरीबों और पसमांदा समुदाय को मिलेगा न्याय और अधिकार, PM मोदी का बड़ा बयान

वक्फ (संशोधन) विधेयक संसद से पास, PM मोदी ने कहा– मुस्लिम महिलाओं, गरीबों और पसमांदा समुदाय के लिए पारदर्शिता और सामाजिक न्याय का नया युग।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 04 Apr 2025 10:08:18

वक्फ बिल से मुस्लिम महिलाओं, गरीबों और पसमांदा समुदाय को मिलेगा न्याय और अधिकार, PM मोदी का बड़ा बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक के संसद के दोनों सदनों से पारित होने पर सभी सांसदों और चर्चा में भाग लेने वालों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, "मैं उन सभी सांसदों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने वक्फ विधेयक पर अपने विचार साझा किए और इसे बेहतर बनाने में योगदान दिया। साथ ही, संसदीय समिति को सुझाव भेजने वाले अनगिनत लोगों का भी विशेष धन्यवाद। एक बार फिर व्यापक बहस और संवाद के महत्व की पुष्टि हुई है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि वक्फ प्रणाली में दशकों से पारदर्शिता की कमी रही, जिससे खासकर मुस्लिम महिलाओं, गरीब और पसमांदा मुसलमानों को नुकसान होता रहा। उन्होंने कहा कि नया कानून इन वर्गों के अधिकारों की रक्षा करेगा, पारदर्शिता को बढ़ावा देगा और उन्हें आवाज और अवसर प्रदान करेगा। पीएम मोदी ने कहा, "यह समाजिक और आर्थिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो लंबे समय से हाशिए पर रहे लोगों की मदद करेगा"।

वक्फ बिल संसद के दोनों सदनों से पारित

वक्फ (संशोधन) विधेयक को संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिल गई है। पहले, इसे लोकसभा में लगभग 12 घंटे की बहस के बाद पास किया गया, जिसमें 288 सांसदों ने समर्थन किया जबकि 232 ने विरोध। इसके बाद विधेयक राज्यसभा में गया, जहां 13 घंटे तक चली बहस के बाद इसे 128 वोटों के समर्थन और 95 विरोध में पारित कर दिया गया। अब विधेयक को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह विधेयक कानून का रूप ले लेगा।

पुराना VS नया कानून

पुराना कानून

- पहले विवाद हो तो सिर्फ ट्रिब्यूनल में फैसला
- वक्फ ट्रिब्यूनल के फैसले को चुनौती नहीं दी जा सकती
- जिस संपत्ति पर भी वक्फ ने दावा तर दिया वो उसकी होगी
- विवादित संपत्ति पर भी वक्फ का दावा संभव
- धार्मिक कार्यों के लिए इस्तेमाल जमीन वक्फ की होगी

नया कानून

- विवाद पर डीएम रैंक से ऊपर के अफसर फैसला देंगे
- वक्फ ट्रिब्यूनल के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जा सकेगी
- सरकारी संपत्ति पर वक्फ का दावा नहीं होगा
- अब विवादित संपत्ति पर वक्फ दावा नहीं कर सकेगा
- जब तक प्रॉपर्टी दान न की गई हो वो वक्फ की नहीं होगी

किरण रिजिजू ने वक्फ संशोधन विधेयक को बताया 'नया सवेरा'

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने संसद के दोनों सदनों में पारित हुए वक्फ (संशोधन) विधेयक को “नया सवेरा” बताया है। राज्यसभा में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि यह विधेयक आज के समय की एक अहम जरूरत है, जो पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करता है। उन्होंने इसे "उम्मीद" नाम दिया और कहा, “उम्मीद से किसी को ऐतराज़ नहीं होना चाहिए। यह विधेयक किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि समाज के व्यापक हित में है।”

विधेयक तैयार करने में 1 करोड़ से अधिक लोगों ने दिए सुझाव

किरण रिजिजू ने बताया कि सरकार इस विधेयक को सकारात्मक सोच और व्यापक चर्चा के बाद लेकर आई है। संयुक्त संसदीय समिति (JPC) में इस पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। देश के 10 शहरों में जाकर लोगों की राय ली गई और सभी पक्षों से संवाद कर विधेयक को अंतिम रूप दिया गया। इस प्रक्रिया में 1 करोड़ से अधिक लोगों ने अपने सुझाव साझा किए।

उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों को लेकर देशभर में लगातार विवाद होते रहे हैं, और हजारों मामले अदालतों में लंबित हैं। इस स्थिति को सुधारने के लिए यह विधेयक आवश्यक था। रिजिजू ने यह भी जोड़ा कि इस विधेयक को तैयार करने के दौरान सरकार ने 284 संगठनों से विचार-विमर्श किया।

अंत में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “जो काम कांग्रेस सरकार वर्षों तक नहीं कर सकी, वह आज मोदी सरकार करके दिखा रही है।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं