न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर के लिए ऐसा रहा सलमान के साथ काम करने का अनुभव, इस सिंगर को ढूंढ़ रहे हैं जावेद अख्तर

एक्टर आदि ईरानी अपने जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के भाई हैं। उन्होंने 'दिल', 'बेटा', 'बाजीगर', ‘वेलकम’ जैसी कई फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Mar 2025 2:23:35

2 News : इस एक्टर के लिए ऐसा रहा सलमान के साथ काम करने का अनुभव, इस सिंगर को ढूंढ़ रहे हैं जावेद अख्तर

एक्टर आदि ईरानी अपने जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के भाई हैं। उन्होंने 'दिल', 'बेटा', 'बाजीगर', ‘वेलकम’ जैसी कई फिल्मों में अपने काम से लोगों का ध्यान खींचा है। आदि ने ज्यादातर फिल्मों में निगेटिव रोल किए हैं। इस बीच आदि ने सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ में काम करने का अनुभव शेयर किया है। आदि ने फिल्मी मंत्रा को दिए इंटरव्यू में कहा कि सेट पर सलमान का रवैया आस-पास के लोगों के हिसाब से नहीं बल्कि एक्टर के मूड और अपनी शर्तों के हिसाब से होता था। अगर वो कुछ करने को तैयार नहीं होते तो वे उसे नहीं करते थे।

हालांकि ये अहंकार नहीं बल्कि उनका बचपना था। फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान ने मुझे कांच के फ्रेम में फेंक दिया था। कांच के टुकड़ों से मेरा चेहरा घायल हो गया। खून निकल रहा था। बहुत बुरा हाल हुआ था। अगर मैंने मना कर दिया होता तो शूटिंग रद्द हो जाती। शूटिंग एक-दो महीने के लिए रुक जाती और प्रोड्यूसर को नुकसान उठाना पड़ता लेकिन मैंने प्रोड्यूसर को सपोर्ट किया। जब इंटरव्यू में आदि से इस पर सलमान की रिएक्शन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि जब पहले लगी थी, वो तो बाहर ही निकल गए थे। कोई सॉरी नहीं, कुछ नहीं, वे बाहर चले गए।

बेशक, उन्होंने खून देखा लेकिन वे बाहर चले ही गए। अपने कमरे में जाकर बैठ गए। हालांकि अगले दिन जब मैं शूटिंग के लिए आया, तो उन्होंने मुझे अपने कमरे में बुलाया और कहा, 'आदि मुझे सच में बहुत दुख है, मैं तुम्हारी आंखों में भी नहीं देख सकता। मुझे बहुत बुरा लग रहा है। सलमान ने मुझसे बहुत अच्छे से बात की। उल्लेखनीय है कि अब्बास मस्तान की ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ मूवी साल 2001 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी सरोगेसी पर आधारित थी। इसमें सलमान के साथ दो एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा थीं। इस फिल्म का बजट करीब 13 करोड़ रुपए था। इसने दुनियाभर में 32.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

adi irani,actor adi irani,aruna irani,Salman Khan,chori chori chupke chupke moie,adi salman,javed akhtar,moazzam ali khan,singer moazzam

पाकिस्तानी गायक मोअज्जम अली खान के फैन हुए दिग्गज गीतकर जावेद अख्तर

मशहूर पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर हमेशा किसी ने किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। वे अपने हुनर के साथ बेबाक बयानबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। अख्तर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने एक पोस्ट में पाकिस्तानी सिंगर मोअज्जम अली खान का जिक्र किया है। अख्तर सिंगर के फैन हो गए हैं। दरअसल कुछ महीने पहले मोअज्जम ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘ये नयन डरे डरे’ गाना गाते हुए एक वीडियो शेयर किया था।

अब अख्तर ने भी उनका वीडियो देखा है। अख्तर को मोअज्जम की आवाज काफी पसंद आई और अब वो उनसे कुछ गाने गवाना चाहते हैं। इसी कारण वे मोअज्जम की तलाश में हैं। अख्तर ने X (ट्विटर) पर लिखा, “मैंने यूट्यूब पर मोअज्जम साहब को अभी ये ‘नयन डरे डरे’ गाते हुए देखा। क्या वो मुझसे संपर्क कर सकते हैं। मैं उनका शुक्रगुजार रहूंगा अगर वो हमारे लिए कुछ गाने गाते हैं।”

मोअज्जम ने वही गाना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। लोग उनकी आवाज को बेहद पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उनकी भर-भरकर तारीफ कर रहे हैं। वे एक्टर भी हैं, लेकिन ज्यादा प्रोजेक्ट में नहीं दिखे। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के कई कलाकार चाहे वो एक्टर हो या फिर सिंगर बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी