न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वामिका ने शाहरुख से कही थी कलाई काटने की बात! राजकुमार ने ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन में कही यह बात

इन दिनों एक्ट्रेस वामिका गब्बी अपनी आगामी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें वामिका के अपोजिट एक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 May 2025 1:10:39

2 News : वामिका ने शाहरुख से कही थी कलाई काटने की बात! राजकुमार ने ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन में कही यह बात

इन दिनों एक्ट्रेस वामिका गब्बी अपनी आगामी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें वामिका के अपोजिट एक्टर राजुकमार राव हैं। पहले यह फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते इसे टाल दिया गया था। अब यह 23 मई से थिएटर में धूम मचाएगी। वामिका ने हाल ही इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान से जुड़ा किस्सा शेयर किया। वामिका ने मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि शाहरुख ‘जवान’ में पहली बार एटली के साथ काम कर रहे थे।

उस दौरान वे एटली की अगली फिल्म 'बेबी जॉन' के मुहूर्त के लिए आए थे, जिसमें मेरा रोल भी था। शाहरुख की सेट पर मौजूदगी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वे सिर्फ 15 मिनट के लिए आए थे। मैं और मेरा भाई हार्दिक पीछे खड़े होकर चर्चा कर रहे थे कि अगर शाहरुख हमारे पास आए तो हम क्या कहेंगे। हार्दिक ने मजाक में कहा कि नस काट दें और वे हंस पड़े। सेट से अलविदा कहते समय शाहरुख अचानक से मेरे पास पहुंच गए और मुझे गुडलक कहने लगे।

तब मैंने कहा कि आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा, सर, मेरा भाई मुझे अपनी कलाई काटने का सुझाव दे रहा था, लेकिन जाहिर है कि मैं ऐसा नहीं करूंगी। वहां 10 सैकंड के लिए एकदम चुप्पी छा गई। हर कोई चुप हो गया और शाहरुख चले गए। उनके जाने के बाद प्रोडक्शन से एक व्यक्ति मेरे पास दौड़ता हुआ आया और बोला कि क्या आपने अभी अपनी कलाई काटने की बात कही है? मेरा भाई चौंक गया। मैंने कहा नहीं। मुझे सच में लगा कि शाहरुख इसे समझेंगे, लेकिन वे नहीं समझे।

wamiqa gabbi,actress wamiqa gabbi,shahrukh khan,superstar shahrukh khan,wamiqa shahrukh,baby john,atlee,bhool chuk maaf movie,rajkummar rao

‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे राजकुमार राव, वामिका गब्बी और करण शर्मा

इस बीच वामिका और राजकुमार ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन के सिलसिले में पटना पहुंचे। इस अवसर पर फिल्म के डायरेक्टर करण शर्मा भी उनके साथ मौजूद थे। राजकुमार ने कहा कि बिहार मेरे दिल के बेहद करीब है। यहां हर बार आकर अपनापन महसूस होता है। देश की असली कहानियां अब भी कस्बों और गांवों में छुपी हैं और ‘भूल चूक माफ’ भी ऐसी ही एक कहानी है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पटना वालों के पास हर समस्या का कोई न कोई नुस्खा होता है, हो सकता है इस टाइम लूप का भी हल यहीं से मिल जाए।

यह एक अनोखी फैमिली कॉमेडी फिल्म है, जिसे करण ने डायरेक्ट और दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी टाइम लूप पर आधारित है, जिसमें एक दूल्हे की शादी की तारीख कभी आ ही नहीं पाती। यह पहली बार है जब हिंदी सिनेमा में इस तरह का कांसेप्ट पेश किया जा रहा है। फिल्म में दर्शकों को हंसी और हैरानी दोनों का अनुभव मिलेगा। वामिका ने बताया कि यह मेरी पहली कॉमेडी फिल्म है।

इससे पहले मैं थ्रिलर और ड्रामा फिल्मों में नजर आ चुकी हूं। शुरुआत में थोड़ी घबराहट थी, लेकिन शूटिंग के दौरान बहुत मजा आया। हमने पूरी लगन से काम किया। फिल्म की कहानी बहुत दिल को छूने वाली है। फिल्म की टीम गोलघर भी पहुंची। साथ ही उन्होंने लिट्टी-चोखा का स्वाद लिया। शाम को सिटी सेंटर मॉल में लोगों से मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी