न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में भीषण विमान हादसा, रिहायशी इलाके में गिरा प्राइवेट प्लेन, सभी यात्रियों की दर्दनाक मौत

अमेरिका के कैलिफोर्निया में सैन डिएगो के पास एक प्राइवेट प्लेन रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया, जिससे सभी यात्रियों की मौत हो गई और कई घरों में आग लग गई। FAA और NTSB कर रही हैं जांच।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 May 2025 9:49:55

अमेरिका में भीषण विमान हादसा, रिहायशी इलाके में गिरा प्राइवेट प्लेन, सभी यात्रियों की दर्दनाक मौत

अमेरिका में एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा सामने आया है। कैलिफोर्निया के सैन डिएगो के पास गुरुवार, 22 मई 2025 को एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भयावह हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 घरों एवं कई वाहनों में भीषण आग लग गई। दुर्घटना सैन डिएगो के उस क्षेत्र में हुई जो अमेरिकी सेना का सबसे बड़ा रिहायशी इलाका माना जाता है।

कोहरे में गुम हुआ प्लेन, मौत बनकर टकराया जमीन से

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण एक छोटा प्राइवेट प्लेन दिशा भटक गया और अचानक रिहायशी इलाके में घरों के ऊपर गिर पड़ा। हादसे में विमान में सवार सभी 8 से 10 यात्रियों की मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि जिन घरों पर प्लेन गिरा, उनमें उस वक्त कोई मौजूद नहीं था। फिर भी, करीब 10 घरों में आग लग गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम, इलाके को कराया खाली

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और प्रभावित घरों को खाली कराया गया। लगभग 100 से ज्यादा स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर, पास के एक स्कूल में पहुंचाया गया। क्रैश हुए विमान की पहचान Cessna 550 के रूप में हुई है, जो मोंटगोमरी-गिब्स एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। हादसे के बाद, इलाके में जेट फ्यूल फैलने के कारण आग तेजी से भड़की, जिसे काबू में लाने के लिए दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

इस दुर्घटना की जांच फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की संयुक्त टीम द्वारा की जाएगी।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे सैन डिएगो में

गौरतलब है कि सैन डिएगो क्षेत्र पहले भी विमान हादसों का गवाह रह चुका है। अक्टूबर 2021 में एक और प्लेन क्रैश इसी क्षेत्र में हुआ था, जिसमें पायलट और एक यूपीएस डिलीवरी ड्राइवर की मौत हो गई थी, और आसपास के कई घर जलकर राख हो गए थे। उस हादसे में विमान लैंडिंग के प्रयास में था। इससे पहले, दिसंबर 2008 में मरीन कॉर्प्स का एक फाइटर जेट यूनिवर्सिटी सिटी इलाके में एक घर से टकरा गया था, जिसमें चार लोगों की जान चली गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब