न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कोविड-19 से उबरीं शिल्पा लेकिन यह एक्ट्रेस हुईं शिकार, इस एक्टर की बहन ने दिया बेटे को जन्म

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 18' की कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर हाल ही कोविड-19 का शिकार हो गई थीं। अब शिल्पा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 May 2025 7:25:25

2 News : कोविड-19 से उबरीं शिल्पा लेकिन यह एक्ट्रेस हुईं शिकार, इस एक्टर की बहन ने दिया बेटे को जन्म

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 18' की कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर हाल ही कोविड-19 का शिकार हो गई थीं। अब शिल्पा ने ठीक होने की खबर सुनाई है। शिल्पा की सेहत में सुधार की खबर से उनके फैंस को राहत मिली है। शिल्पा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में सेहत के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, “फाइनली, ठीक हो गई, अच्छा महसूस कर रही हूं, आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। सुपर खुशहाल गुरुवार।” बता दें कि शिल्पा ने 19 मई को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी थी। उन्होंने न केवल अपने कोविड पॉजिटिव होने के बारे में जानकारी दी, बल्कि फैंस को सावधानी बरतने की नसीहत भी दी थी।

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “हेलो दोस्तों! मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। सुरक्षित रहें और मास्क पहनें।” उल्लेखनीय है कि शिल्पा को दूसरी बार कोविड हुआ है। इससे पहले साल 2021 में भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शिल्पा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही तेलुगू फिल्म 'जटाधारा' में नजर आएंगी। इसके जरिए शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी तेलुगू सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। इस पैन-इंडिया तेलुगू-हिंदी सुपरनेचुरल फैंटेसी थ्रिलर में सुदीरे बाबू, रवि प्रकाश, दिव्या विजय और रेन अंजलि भी अहम किरदार में हैं।

शिल्पा के करिअर पर नजर डालें तो उन्होंने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें 'हम', 'किशन कन्हैया', 'योद्धा', 'बेनाम बादशाह', 'आंखें', 'गोपी-किशन', 'बेवफा सनम', 'खुदा गवाह', 'हम हैं बेमिसाल', 'मृत्युदंड' जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। शिल्पा ने 1992 में मिस इंडिया पेजेंट का खिताब जीता था। इस बीच पिछले दिनों ओटीटी पर रिलीज हुई ‘ज्वेल थीफ’ फिल्म की एक्ट्रेस निकिता दत्ता को भी कोरोना हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है।

निकिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “कोविड मेरी मां और मुझे नमस्ते कहने आया है। उम्मीद है कि यह बिन बुलाया मेहमान ज्यादा दिन नहीं रहेगा। इस छोटे से क्वारंटीन के बाद मिलते हैं। सभी सुरक्षित रहें।” फिलहाल निकिता अपने घर पर क्वारंटीन हैं और कहा जा रहा है कि उनमें सिर्फ हल्के लक्षण हैं। ‘ज्वेल थीफ’ में निकिता के साथ सैफ अली खान और जयदीप अहलावत थे।

shilpa shirodkar,actress shilpa shirodkar,covid 19,bigg boss 18,shilpa movies,shilpa films,nikita dutta,actress nikita dutta,saba ibrahim,shoaib ibrahim

शोएब इब्राहिम की बहन सबा का घर किलकारियों से गूंजा, पति ने शेयर की खुशखबरी

शोएब इब्राहिम और उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ के परिवार में एक नए सदस्य का आगमन हुआ है। शोएब की बहन सबा इब्राहिम ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। सबा पॉपुलर यूट्यूबर हैं। सबा के पति खालिद नियाज ने एक व्लॉग के जरिए यह खुशखबरी शेयर की है। इस वीडियो में अस्पताल से दिल को छू लेने वाले पल दिखाए गए हैं। वीडियो में दादी और नानी दोनों को परिवार के नए सदस्य का स्वागत करते हुए खुशी में डूबे देखा जा सकता है।

हालांकि खालिद ने बच्चे के चेहरे को छिपा दिया है। खालिद ने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए बताया कि सबा ने बेटे को जन्म दिया है। सबा और बेटा, दोनों ठीक हैं। डिलीवरी के समय मैं भी सबा के साथ ऑपरेशन थिएटर में था। यह मेरे लिए भी बिल्कुल नया अनुभव है। वैसे सबा एक बेटी चाहती थीं और वह हमेशा बेटी के लिए दुआ करती थीं। हाल ही में एक व्लॉग में सबा अपनी भाभी दीपिका की सेहत को लेकर भावुक हो गई थीं।

उन्होंने बताया कि वह अपनी भाभी के लिए बेहद चिंतित हैं, जबकि उनकी डिलीवरी की तारीख भी नजदीक आ रही है। उल्लेखनीय है कि दीपिका के लिवर ट्यूमर हो गया है। जल्दी ही उनकी सर्जरी होने वाली है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में उनके पति शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस के साथ हेल्थ अपडेट शेयर करके बताया कि दीपिका की सर्जरी में देरी हो गई है क्योंकि उन्हें तेज बुखार हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी