न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'खोखले भाषण देना बंद कीजिए', राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा हमला, कहा - आपका खून सिर्फ कैमरे के सामने ही गरम...

राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान की बात पर क्यों भरोसा किया और ट्रंप के सामने झुककर भारत के सम्मान से समझौता क्यों किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 May 2025 8:08:58

'खोखले भाषण देना बंद कीजिए', राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा हमला, कहा - आपका खून सिर्फ कैमरे के सामने ही गरम...

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी सिर्फ खोखले भाषण देते हैं और उनका खून केवल कैमरे के सामने गरम होता है। गुरुवार, 22 मई 2025 को राहुल गांधी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को रोके जाने के मसले पर पीएम मोदी की एक टिप्पणी का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने भारत के सम्मान से समझौता किया है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के भरोसे पर इतना यकीन क्यों किया?

राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का एक वीडियो साझा किया, जिसमें मोदी यह कहते नज़र आ रहे हैं कि सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) स्तर की बातचीत के दौरान पाकिस्तान ने यह आश्वासन दिया था कि वह आगे कोई आतंकी गतिविधि या सैन्य दुस्साहस नहीं करेगा, और भारत ने भी उनकी बातों पर विचार किया।

राहुल गांधी का तीखा वार: खोखले भाषण बंद कीजिए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, “मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए। सिर्फ इतना बताइए कि आतंकवाद के मामले में आपने पाकिस्तान की बातों पर भरोसा क्यों किया? ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की बलि क्यों दी? और आपका खून सिर्फ कैमरे के सामने ही क्यों गरम होता है?” उन्होंने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने देश की गरिमा से समझौता किया है।

सीजफायर पर कांग्रेस का हमला: ‘बस दो कदम पे जीत खड़ी हो…’

कांग्रेस पार्टी ने भी ऑपरेशन सिंदूर के बाद अचानक सीजफायर किए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठाए। एक्स पर पार्टी ने लिखा, “सेना पूरे बल से लड़ी हो... बस दो कदम पे जीत खड़ी हो, लेकिन जब मौका आ जाए... तभी अचानक रुकना नहीं था।” कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कटाक्ष करते हुए कहा, “मोदी जी का खून सिर्फ कैमरे के सामने गर्म होता है, लेकिन अमेरिका के सामने ठंडा पड़ जाता है।”

ट्रंप के बयान पर खामोश क्यों हैं प्रधानमंत्री – जयराम रमेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को एक व्यापार समझौते के जरिए हल कराया है। बुधवार, 21 मई 2025 को उन्होंने यह बयान व्हाइट हाउस में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ एक बैठक के दौरान दिया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमारे प्रधानमंत्री अपने ‘करीबी दोस्त’ के इन निरंतर दावों पर पूरी तरह चुप हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो के बयानों पर खामोश हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं