न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7 दिनों में 25 करोड़ नहीं दिए तो कानूनी कार्रवाई तय... परेश रावल के फैसले पर अक्षय कुमार ने जताई सख्ती

अक्षय कुमार की फिल्म हेरा फेरी 3 से परेश रावल के अचानक बाहर होने पर 25 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा गया है। जानिए पूरा विवाद, मेकर्स का सख्त रुख और आगामी कानूनी कार्रवाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 May 2025 3:21:16

7 दिनों में 25 करोड़ नहीं दिए तो कानूनी कार्रवाई तय... परेश रावल के फैसले पर अक्षय कुमार ने जताई सख्ती

अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ द्वारा बनाई जा रही फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को अचानक छोड़ने के कारण परेश रावल चर्चा में हैं। खबर है कि उन्होंने फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये फीस मांगी थी, लेकिन जब यह रकम नहीं मिली, तो उन्होंने खुद को फिल्म से अलग कर लिया। इसके बाद, मेकर्स ने परेश रावल के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें 25 करोड़ रुपये का हर्जाना भरने का नोटिस भेजा है। नोटिस में सात दिनों के अंदर यह रकम चुकाने को कहा गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि परेश रावल को पहले ही 11 लाख रुपये दिए जा चुके हैं और वे फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुके थे।

7 दिनों के अंदर चुकाने होंगे 25 करोड़ रुपये

‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ एलएलपी ने परिणाम लॉ एसोसिएट्स के माध्यम से नोटिस भेजा है। नोटिस में बताया गया है कि मेकर्स और फिल्म की टीम के शेड्यूल को बाधित करने के कारण परेश रावल से 25 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा जा रहा है। यदि वे सात दिनों के भीतर यह राशि नहीं चुकाते, तो कंपनी सिविल और आपराधिक दोनों तरह की कानूनी कार्रवाई कर सकती है।

शूटिंग शुरू हो चुकी थी, पहले ही दिए जा चुके थे 11 लाख रुपये

परेश रावल ने 30 जनवरी 2025 को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया था कि वे ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा होंगे। मेकर्स का कहना है कि परेश ने फिल्म के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और उन्हें पहले ही 11 लाख रुपये दिए जा चुके थे। 3 अप्रैल 2025 को रिलीज हुए फिल्म के टीजर में भी परेश रावल का तीन मिनट का फुटेज दिखाया गया था।

अचानक छोड़ दी फिल्म, मेकर्स ने भेजा 25 करोड़ का नोटिस

फिल्म की शूटिंग शुरू होने और पैसे मिलने के बाद अचानक फिल्म छोड़ने पर मेकर्स ने परेश रावल को 25 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में यह भी आरोप लगाया गया है कि परेश ने फिल्म के शेड्यूल में बाधा डाली और प्रोडक्शन हाउस के काम को प्रभावित किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ