न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ का पहला गाना रिलीज, दीपिका के हाथ से इसलिए गई ‘एनिमल’ फेम डायरेक्टर की फिल्म

सुपरस्टार आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सितारे जमीन पर' लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। फैंस में इस फिल्म को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 May 2025 2:41:17

2 News : आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ का पहला गाना रिलीज, दीपिका के हाथ से इसलिए गई ‘एनिमल’ फेम डायरेक्टर की फिल्म

सुपरस्टार आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सितारे जमीन पर' लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। फैंस में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है और वे इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों इसका पोस्टर रिलीज किया गया था, जो लोगों ने काफी पसंद किया। इसे देख उनका उत्साह और बढ़ गया तथा वे उम्मीद कर रहे हैं कि यह फिल्म भी ‘तारे जमीन पर’ की जैसे कमाल करेगी। दर्शकों को और रोमांचित करते हुए आज गुरुवार (22 मई) को मूवी का पहला गाना 'गुड फॉर नथिंग' रिलीज हो गया है। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

गाने में आमिर कोच गुलशन के रूप में नजर आ रहे हैं। वे एक अनोखे और जोशीले अंदाज में बच्चों के एक समूह को प्रेरित कर रहे हैं। गाने के बोल और इसकी ऊर्जा से भरी बीट्स झूमने पर मजबूर कर रही हैं। गाना फिल्म की थीम को बखूबी दर्शाता है। आमिर उन बच्चों को प्रोत्साहित करते हैं, जिन्हें समाज 'नाकारा' समझता है। गाने की कोरियोग्राफी और रंग-बिरंगे विजुअल्स सबका ध्यान खींच रहे हैं। इसे संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय ने कंपोज किया है, जबकि गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने अपने शब्दों से सजाया है। इसे गायक शंकर महादेवन और अमिताभ भट्टाचार्य ने मिलकर गाया है।

इस फिल्म से अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर जैसे बाल कलाकार अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म बच्चों की भावनाओं और उनके सपनों को केंद्र में रखती है। आमिर इस फिल्म में न सिर्फ एक्टर बल्कि प्रोड्यूसर भी हैं। आमिर फिल्म का निर्माण किरण राव के साथ मिलकर कर रहे हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस ने इस प्रोजेक्ट को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कहानी डाउन सिंड्रोम पर आधारित है। फिल्म के निर्देशन की कमान आरएस प्रसन्ना ने संभाली है।

sitaare zameen par,sitaare zameen par movie,aamir khan,sitaare zameen par song,taare zameen par,deepika padukone,actress deepika padukone,sandeep reddy vanga,spirit,animal,prabhas

प्रभास स्टारर ‘स्पिरिट’ में दीपिका की मांगों की वजह से संदीप रेड्डी वांगा हुए नाखुश

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। वे फिलहाल ‘बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘स्पिरिट’ पर काम कर रहे हैं। इसमें वे प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण को कास्ट करने के प्लानिंग में थे। अब खबरें सामने आ रही हैं कि दीपिका इस मूवी से आउट हो गई हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार दीपिका अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। दीपिका की मांगों की वजह से संदीप और उनके बीच मतभेद हुए और दोनों ने एक-दूसरे के साथ काम न करने का फैसला लिया।

इसके चलते अब प्रभास और दीपिका की जोड़ी साथ में नजर नहीं आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका की डिमांड थी कि वो सिर्फ 8 घंटे ही काम करेंगी। साथ ही उन्होंने 20 करोड़ रुपए की मोटी रकम और मूवी में जो मुनाफा होगा उसमें हिस्सा मांगा। इन सबके चलते प्रोडक्शन शेड्यूल में दिक्कत आ रही थी। इसके बाद संदीप ने दीपिका को बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी का भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। अब देखना है कि दीपिका की जगह कौनसी एक्ट्रेस लेती हैं।

हाल ही श्रद्धा कपूर ने भी फीस के चलते ही एकता कपूर की फिल्म छोड़ दी थी। दीपिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह आखिरी बार पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दिखी थीं। अब उनके पास शाहरुख खान की मूवी ‘किंग’ है। दीपिका ने पिछले साल सितंबर में बेटी दुआ को जन्म दिया था। इसके बाद से उन्होंने ब्रेक लिया हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी