सोशल मीडिया पर रोजाना ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर या तो आपका मिजाज बिगड़ जाता है या आप ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाते हैं। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे और बचपन की यादों में खो जाएंगे। इस वीडियो को देखने के बाद आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ताकत और इसे बनाने वाले की तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे।
भारतीय राजनीति में अक्सर जो वीडियो सामने आते हैं, उनमें एक-दूसरे पर कटाक्ष और तीखी बहसें देखने को मिलती हैं। लेकिन AI की मदद से बनाया गया यह खास वीडियो आपको देश के बड़े नेताओं के बचपन में ले जाएगा। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर असदुद्दीन ओवैसी, राहुल गांधी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक के बचपन की झलकियां देखने को मिलेंगी।
संसद में बहस करते दिखे दिग्गज नेताओं के क्यूट वर्जनसंसद की बहसें अक्सर गंभीर और तनावपूर्ण होती हैं, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगते हैं। लेकिन AI के कमाल से बने इस वीडियो को देखकर आप संसद की बोरिंग कार्यवाही को भी दिलचस्प समझने लगेंगे। चाहे आप किसी भी पार्टी के समर्थक हों, इस वीडियो में देश के दिग्गज नेताओं के क्यूट वर्जन को देखकर आपका दिल जरूर खुश हो जाएगा।
अखिलेश, राहुल और ओवैसी की क्यूटनेस पर आप फिदा हो जाएंगेवायरल हो रहे इस वीडियो में लगभग सभी बड़े नेताओं के बचपन को दिखाया गया है, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी का AI वर्जन आपको जोर-जोर से हंसने पर मजबूर कर देगा। वीडियो में ये तीनों नेता अपने बचपन में संसद में बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल का क्यूट वीडियो भी देखने को मिल रहा है, जो हंसी को रोकना मुश्किल बना देता है।