न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' से वापसी को तैयार ओम राउत, कान्स में की घोषणा

वर्ष 2023 में आदिपुरुष सरीखी फिल्म देने वाले निर्देशक ओम राउत एक बार फिर से निर्देशन के क्षेत्र में वापसी करने जा रहे हैं। ओम राउत अपनी आगामी फिल्म 'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' के साथ सिने संसार में वापसी को तैयार हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 22 May 2025 12:45:30

'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' से वापसी को तैयार ओम राउत, कान्स में की घोषणा

वर्ष 2023 में 'आदिपुरुष' सरीखी फिल्म देने वाले निर्देशक ओम राउत एक बार फिर से निर्देशन के क्षेत्र में वापसी करने जा रहे हैं। ओम राउत अपनी आगामी फिल्म 'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' के साथ सिने संसार में वापसी को तैयार हैं। यह फिल्म भारत के पूर्व राष्ट्रपति और एयरोस्पेस वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर आधारित एक बायोपिक फिल्म है। इस फिल्म का आधिकारिक एलान 2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में किया गया है।

2023 में 'आदिपुरुष' के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ओम राउत का यह पहला प्रोजेक्ट है। बुधवार, 21 मई की रात 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में मेकर्स ने फिल्म के टाइटल का खुलासा करते हुए फर्स्ट लुक जारी किया। कान्स 2025 में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करने का बाद ओम राउत ने इसे अपने फैंस संग साझा किया।

'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' का फर्स्ट लुक

फिल्म मेकर ओम राउत ने अपने एक्स हैंडल पर अपनी आगामी बायोपिक ड्रामा 'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' का फर्स्ट लुक साझा किया और कैप्शन में लिखा, 'रामेश्वरम से राष्ट्रपति भवन तक, एक लीजेंड की जर्नी शुरू होती है। भारत का मिसाइल मैन सिल्वर स्क्रीन पर आ रहा है। बड़े सपने देखों। ऊंचाइयों पर पहुंचो। 'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया।'

कौन निभाएगा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की भूमिका?

'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' के ऑफिशियल एलान के बाद ये सवाल सामने आया कि आखिर इस फिल्म में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की भूमिका कौन निभाएगा? तो बता दें, 'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की भूमिका तमिल स्टार और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता धनुष निभाएंगे।

धनुष ने 'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की भूमिका निभाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने बीते बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'सच में मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ऐसे प्रेरणादायक और उदार नेता हमारे अपने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सर के जीवन को चित्रित करने के लिए दिल से खुशी महसूस कर रहा हूं।'

'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' में धनुष पूर्व राष्ट्रपति के किरदार में कैसे लगेंगे, ये दिलचस्प होगा। इस बीच SIIMA ने तमिल स्टार का डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के किरदार में एक तस्वीर पोस्ट की है, जो AI जनरेटेड है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज