न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: कोटा में हत्या के आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, एक लंगड़ाता तो दूसरा रेंगते हुए आया नजर

कोटा के कनवास कस्बे में युवक की हत्या के आरोपियों अतीक और दीपक की पुलिस ने परेड निकाली। दोनों पैरों में चोट के चलते एक रेंगता तो दूसरा लंगड़ाता नजर आया। आरोपी हुलिया बदलकर भागने की कोशिश में घायल हुए थे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 May 2025 4:47:29

राजस्थान: कोटा में हत्या के आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, एक लंगड़ाता तो दूसरा रेंगते हुए आया नजर

कोटा जिले के कनवास कस्बे में 18 मई को एक बाइक शोरूम में कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक संदीप शर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें अतीक उर्फ आदिल और दीपक उर्फ दीपू शामिल हैं। गुरुवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों की परेड निकाली। दोनों फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं और इसी के तहत उन्हें सुबह थाने से घटनास्थल तक लाया गया।

मौका तस्दीक और नक्शा बनाने की कार्रवाई

etv bharat की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर आरोपियों से मौके की तस्दीक करवाई गई और पूरी वारदात की स्थिति स्पष्ट करने के लिए मौका नक्शा भी तैयार किया गया। कोटा ग्रामीण के एसपी सुजीत शंकर के अनुसार, “दोनों आरोपियों को चोट लगी हुई है, इसीलिए उन्हें पैदल ही मौके पर ले जाया गया।”

एक रेंगते हुए, दूसरा लंगड़ाते हुए चल रहा था

एसपी ने आगे बताया, “सड़क पर अतीक रेंगते हुए चल रहा था क्योंकि उसके दोनों पैर टूटे हुए हैं और उन पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है। वहीं दीपू लाठी के सहारे लंगड़ा कर चल रहा था क्योंकि उसका एक पैर टूटा हुआ है और उसमें भी प्लास्टर बंधा है।” भारी पुलिस बल और एसटीएफ टीम की सुरक्षा में दोनों को घटनास्थल तक ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि 18 मई की रात, जिस दिन हत्या हुई थी, उसी रात पुलिस ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया था। जब पुलिस उन्हें पकड़ने पहुंची, तब दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की थी, उसी दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं।

हुलिया बदलकर छिपने की कोशिश

थानाधिकारी श्यामाराम ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने अपना हुलिया बदल लिया था। उन्होंने बताया, “आरोपियों ने छिपने के लिए अपने बाल कटवा लिए थे और पहनावा भी बदल लिया था ताकि पहचान न हो सके। पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के चक्कर में दोनों को भागते समय चोट लग गई, जिससे उनके पैरों में फ्रैक्चर हो गया।”

आरोपी अतीक उर्फ आदिल के खिलाफ कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, मारपीट, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी और एनडीपीएस एक्ट के केस शामिल हैं। वहीं, दीपक उर्फ दीपू पर सट्टेबाजी से जुड़े दो प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?