न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिक्योरिटी में सेंध: सलमान खान के घर में जबरन घुसने की कोशिश, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक महिला द्वारा जबरन घुसने की कोशिश, पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पिछले महीने मिली धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है। जानिए पूरी खबर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 May 2025 2:58:38

सिक्योरिटी में सेंध: सलमान खान के घर में जबरन घुसने की कोशिश, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित निवास में एक महिला द्वारा जबरन घुसने की कोशिश की गई, जिसे पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया। फिलहाल उससे गहन पूछताछ जारी है ताकि उसके इरादों का पता लगाया जा सके। यह जांच की जा रही है कि महिला के पास कोई संदिग्ध वस्तु तो नहीं थी। पूछताछ के बाद ही यह साफ होगा कि वह सलमान खान के घर में घुसने क्यों प्रयासरत थी। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त कर दी गई है तथा पुलिस उनकी सुरक्षा में अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।

पिछले महीने मिली थी धमकी

इससे पहले, पिछले महीने मुंबई के वर्ली ट्रैफिक विभाग के वॉट्सऐप नंबर पर सलमान खान को जान से मारने और उनके घर में घुसने की धमकी भेजी गई थी। धमकी में यह भी कहा गया था कि उनकी कार को बम से उड़ाया जाएगा। इस गंभीर मामले की जानकारी मिलते ही वर्ली पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया और सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा कड़ी कर दी। मामले की जांच के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने धमकी भेजने वाले को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि धमकी भेजने वाला व्यक्ति गुजरात के वडोदरा जिले के वाघोडिया तालुका का निवासी है और मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस के मुताबिक, मयंक पांड्या नाम का यह 26 वर्षीय व्यक्ति मानसिक रोगी है, जिसने यह धमकी भरा संदेश भेजा था।

सलमान खान को मिली Y कैटेगरी की सुरक्षा

सलमान खान के फैंस और आसपास के लोग इस घटना को लेकर चिंतित हैं क्योंकि उनके घर की सुरक्षा पहले भी चर्चा में रही है। 2023 में लॉरेंस गैंग से मिली धमकी के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाकर Y प्लस कैटेगरी में तब्दील कर दी गई थी। 14 अप्रैल 2024 को उनके घर पर फायरिंग की भी वारदात हुई थी। सलमान को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, इसलिए किसी अनजान व्यक्ति द्वारा उनके घर में घुसने का प्रयास बेहद गंभीर मामला माना जा रहा है और सुरक्षा एजेंसियां इस पर पूरी तरह सतर्क हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज