न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस दिग्गज एक्टर के साथ कॉमेडी फिल्म में काम करेंगे राजकुमार, ‘हेरा फेरी 3’ में परेश की जगह लेने पर बोले पंकज

राजकुमार राव ने अपनी एक्टिंग के दम पर लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। राजकुमार अलग-अलग तरह के किरदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 May 2025 8:16:12

2 News : इस दिग्गज एक्टर के साथ कॉमेडी फिल्म में काम करेंगे राजकुमार, ‘हेरा फेरी 3’ में परेश की जगह लेने पर बोले पंकज

राजकुमार राव ने अपनी एक्टिंग के दम पर लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। राजकुमार अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। उनके खाते में कई शानदार फिल्में हैं। वैसे इन दिनों वे अपनी आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें राजकुमार की जोड़ी अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ बनी है। फिल्म के डायरेक्टर करण शर्मा और प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं। इस फिल्म में संजय मिश्रा, सीमा पाहवा और रघुबीर यादव जैसे कलाकार भी हैं। इस बीच राजकुमार की एक और फिल्म को लेकर खबरें आने लगी हैं।

राजकुमार 'विक्की डोनर' और 'सरदार उधम' जैसी बेहतरीन फिल्मों के डायरेक्टर शूजीत सरकार की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। पिंकविला के मुताबिक शूजीत ने फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल कर दी है। जल्द ही वे इसकी शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फिल्म कॉमेडी पर बेस्ड होगी, जिसके लिए शूजीत ने राजकुमार के नाम पर तो पहले ही मोहर लगा दी है। उन्हें इसके लिए एक और अभिनेता की तलाश है, क्योंकि ये 2 हीरो वाली फिल्म होगी। राजकुमार की शूजीत से इस सिलसिले में काफी समय से चर्चा चल रही थी। उन्हें इसकी कहानी पसंद आई है।

शूजीत को फिलहाल एक ऐसे एक्टर की तलाश है, जो राजकुमार की तरह कॉमेडी करने में माहिर हो और जिसमें असुरक्षा की भावना न हो। शूजीत उन कलाकारों संग काम करना पसंद करते हैं, जो फिल्ममेकिंग में ज्यादा दखल नहीं देते, क्योंकि वो अपने अंदाज में फिल्म बनाते हैं। इस वजह से भी उन्होंने राजकुमार को चुना है। शूजीत के साथ पहली बार काम करने के लिए राजकुमार बेहद उत्साहित हैं।

rajkummar rao,actor rajkummar rao,shoojit sircar,director shoojit sircar,comedy movie,bhool chuk maaf,pankaj tripathi,actor pankaj tripathi,paresh rawal,hera pheri 3

पंकज त्रिपाठी ने कहा, परेश रावल जैसे शानदार कलाकार के सामने मैं कुछ भी नहीं हूं

हाल ही दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने अचानक ‘हेरा फेरी 3’ फिल्म छोड़ दी, जिससे हर कोई हैरान रह गया। इस पर अक्षय कुमार उन्हें 25 करोड़ रुपए का नोटिस भी भेज चुके हैं। इस बीच कहा जा रहा है कि प्रियदर्शन की इस फिल्म में ’बाबू भैया’ के रोल में परेश की जगह पंकज त्रिपाठी नजर आने वाले हैं। इस पर अब पंकज ने चुप्पी तोड़ी है। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान पंकज ने खुलासा किया है कि वह इस फिल्म में काम नहीं करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि मैंने भी ये खबरें सुनी हैं, लेकिन मुझे इन पर यकीन नहीं है।

परेश रावल जैसे शानदार कलाकार के सामने मैं कुछ भी नहीं हूं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और मुझे नहीं लगता कि मैं इस भूमिका के लिए परफेक्ट हूं। वैसे पंकज ने 'स्त्री', 'लुका छुपी' और 'मिर्जापुर' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में अपने हास्य और अभिनय से साबित कर दिया है कि वे कॉमेडी के साथ-साथ गंभीर किरदार भी निभा सकते हैं। उनकी टाइमिंग, डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस कमाल की है, यही वजह है कि फैंस उन्हें ‘बाबू भैया’ के किरदार में देखना चाहते हैं।

बता दें पंकज इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ को लेकर भी चर्चा में हैं। उनके साथ इस सीजन में बरखा सिंह, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, मीता वशिष्ठ, आशा नेगी, श्वेता बसु प्रसाद और खुशबू अत्रे भी दिखाई देंगे। यह सीरीज 29 मई से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी