न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: गोल्ड ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर भीलवाड़ा में 1.74 करोड़ की साइबर ठगी, दो आरोपी हिरासत में

भीलवाड़ा में एक व्यवसायी से गोल्ड ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर 1.74 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अब तक 48.39 लाख रुपये की राशि वापस करवाई है। जांच जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 May 2025 8:23:39

राजस्थान: गोल्ड ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर भीलवाड़ा में 1.74 करोड़ की साइबर ठगी, दो आरोपी हिरासत में

भीलवाड़ा: जिले की साइबर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। एक स्थानीय व्यवसायी से "गोल्ड ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट" के नाम पर की गई 1.74 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कार्रवाई के चलते अब तक पीड़ित व्यवसायी के खाते में 48.39 लाख रुपये की राशि वापस करवा दी गई है। आरोपी व्यक्तियों के बैंक खातों से संबंधित देश के विभिन्न राज्यों — जैसे महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार और तमिलनाडु — में करोड़ों की साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं।

60 लाख रुपये को होल्ड कराया गया:
भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने जानकारी दी कि जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु एएसपी पारसमल जैन के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई की जा रही है। मई महीने में दर्ज हुई इस साइबर ठगी की घटना को लेकर साइबर थाना भीलवाड़ा में प्रकरण संख्या 5/2025 U/S 326(2), 318(4), 61(2), BNS व 66 DIT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच के दौरान बैंक और नोडल अधिकारियों की मदद से कुल 60 लाख रुपये विभिन्न खातों में होल्ड करवा दिए गए हैं।

आरोपियों से पूछताछ जारी: इस प्रकरण में पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र से दो आरोपियों — सरताज अली (38 वर्ष) और मोहम्मद अख्तर अंसारी (48 वर्ष) — को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये आरोपी फर्जी कंपनियां बनाकर देशभर में निवेश योजनाओं के नाम पर लोगों को ठगते थे। पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है, और इससे जुड़े अन्य साइबर ठगी मामलों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका