न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'आंख दिखाई तो नोच ली जाएगी...न जनाजा उठेगा, न कोई रोने वाला होगा', अनुराग ठाकुर की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी

अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा, आंख दिखाई तो नोच ली जाएगी। पीएम मोदी ने भी आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब देने की बात कही।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 May 2025 4:37:07

'आंख दिखाई तो नोच ली जाएगी...न जनाजा उठेगा, न कोई रोने वाला होगा', अनुराग ठाकुर की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को एक महीना बीत चुका है, और इसी के बाद आज गुरुवार (22 मई, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बीकानेर पहुंचे। यहां उन्होंने पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अब आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए अपनी नीति पूरी तरह बदल चुका है। इसी क्रम में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने भी पाकिस्तान को तीखी चेतावनी दी और कहा, “अगर आंख दिखाने की कोशिश की गई, तो आंख नोच ली जाएगी।”

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “हम पाकिस्तानियों से कहना चाहते हैं कि आप आतंकवादियों की आड़ में भारत से लड़ना चाहते हो। लेकिन इतिहास गवाह है—चाहे 1965 का युद्ध रहा हो, 1971 का रहा हो या फिर कारगिल का संघर्ष—हर बार भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। इस बार भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने यह साबित कर दिया है कि अगर पाकिस्तान भारत की तरफ आंख उठाकर देखेगा, तो उसे उसकी आंखें ही नोच ली जाएंगी।”

'न जनाजा उठेगा, न कोई रोने वाला होगा'

अनुराग ठाकुर ने अपने भाषण में आगे कहा, “फिलहाल हमने आतंकवादी ठिकानों को तहस-नहस कर दिया है, पाकिस्तान की एयर स्ट्रिप्स को बमबारी से खत्म कर दिया है। वहां के सैन्य ठिकानों पर हमने ऐसा वार किया है कि वह पूरी तरह पस्त हो गया है। अब पाकिस्तान को चेतावनी देता हूं—अगर अगली बार फिर से कोई आतंकी हमला करने की कोशिश की गई, तो हालात ऐसे होंगे कि न जनाजा उठाने वाला बचेगा और न ही उन जनाजों पर रोने वाला कोई मिलेगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट

हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी

महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज

अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द

‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे

रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल

महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला

नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज

माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद