न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओम प्रकाश राजभर का अजीबोगरीब दावा- 'हनुमान जी राजभर जाति में पैदा हुए थे'

देश की राजनीति में अक्सर नेताओं के बयान विवादों का कारण बनते हैं और फिर उन्हें सफाई देनी पड़ती है। ऐसा ही एक बयान उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दिया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 29 Dec 2024 9:50:21

ओम प्रकाश राजभर का अजीबोगरीब दावा- 'हनुमान जी राजभर जाति में पैदा हुए थे'

देश की राजनीति में अक्सर नेताओं के बयान विवादों का कारण बनते हैं और फिर उन्हें सफाई देनी पड़ती है। ऐसा ही एक बयान उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दिया है। उन्होंने बलिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि हनुमान जी राजभर जाति में पैदा हुए थे।

राजभर का बयान

बलिया जिले के चितबड़ागांव क्षेत्र में महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा निर्माण के भूमि पूजन के दौरान ओम प्रकाश राजभर ने कहा, 'जब राम और लक्ष्मण जी को अहिरावण पातालपुरी में ले गया था, तब उन्हें वहां से निकालने की किसी में हिम्मत नहीं थी। अगर किसी ने हिम्मत दिखाई, तो वह राजभर जाति में पैदा हुए हनुमान जी थे।' उन्होंने यह भी कहा कि आज भी गांवों में बुजुर्ग छोटे बच्चों के झगड़ों में कहते हैं, "भर बानर हैं, हनुमान जी का रहलन बानर।"

कांग्रेस और सपा पर निशाना

इतना ही नहीं ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने सपा पर आरोप लगाया कि 2012 से पहले वह अंबेडकर पार्क का विरोध करती थी और कहती थी कि सत्ता में आने पर इसे गिराकर शौचालय बना देगी। उन्होंने कहा, "सपा और कांग्रेस संविधान की बातें करती हैं, लेकिन कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान लाखों नेताओं और पत्रकारों को जेल में डाला था।"

हनुमान जी की जाति पर विवाद

यह पहली बार नहीं है जब हनुमान जी की जाति को लेकर विवाद हुआ हो। 2018 में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जी को दलित, वनवासी, गिरवासी और वंचित बताया था। छत्तीसगढ़ के नेता नंद कुमार साय ने उन्हें अनुसूचित जनजाति का बताया था। वहीं, बीजेपी नेता सत्यपाल सिंह ने हनुमान जी को आर्य बताया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात