न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया की बहन शाहीन की जिंदगी में भी आया प्यार! शेयर की फोटो, न्यासा को काजोल-अजय ने ऐसे किया बर्थडे विश

दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान के दो बेटियां आलिया और शाहीन भट्ट हैं। आलिया मौजूदा दौर की सर्वश्रेष्ठ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 12:30:15

2 News : आलिया की बहन शाहीन की जिंदगी में भी आया प्यार! शेयर की फोटो, न्यासा को काजोल-अजय ने ऐसे किया बर्थडे विश

दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान के दो बेटियां आलिया और शाहीन भट्ट हैं। आलिया मौजूदा दौर की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं। दूसरी ओर शाहीन ने अपनी छोटी बहन की जैसे फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा। शाहीन की आलिया के साथ जबरदस्त बोंडिंग है, जिसकी झलक फैंस को अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। वैसे शाहीन लाइमलाइट से दूर रहते हुए अपनी पर्सनल लाइफ एंजॉय करती हैं। फिलहाल शाहीन की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। शाहीन ने फिटनेस इंस्ट्रक्टर ईशान मेहरा के बर्थडे पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है।

इसमें शाहीन ने ईशान को ‘सनशाइन’ कहकर पुकारा और दिल और सूरज वाली इमोजी भी जोड़ी। इस प्यारे मैसेज के साथ शाहीन ने ईशान के साथ 3 तस्वीरें शेयर की हैं। एक में दोनों साथ में सेल्फी लेते दिख रहे हैं। दूसरी में ईशान रिलैक्स कर रहे हैं। तीसरी फोटो में दोनों के स्नीकर्स साथ में नजर आ रहे हैं, जो कपल गोल्स की ओर इशारा कर रहा है। इस पोस्ट को लेकर फैंस और सेलेब्स खूब कमेंट कर रहे हैं। आलिया ने शाहीन की यह पोस्ट इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी, हैप्पी बर्थडे हमारे फेवरेट साथी।”

शाहीन की सौतेली बहन एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने दोनों को देखकर दिल से प्यार जताया। शाहीन की मां ने ईशान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आलिया की सास एक्ट्रेस नीतू कपूर ने लिखा, “प्लीज उसे मेरी तरफ से एक टाइट हग के साथ विश करना।” अनन्या पांडे ने लव इमोजी के साथ रिएक्ट किया। इन रिएक्शंस के आधार पर माना जा रहा है कि शाहीन और ईशान का रिश्ता दोस्ती से भी आगे का है। हो सकता है वे जल्द ही विवाह बंधन में बंध जाएं। फैंस को यह जोड़ी काफी पसंद आ रही है और वे हमेशा दोनों को साथ देखना चाहते हैं। बता दें ईशान पेशे से फिटनेस इंस्ट्रक्टर हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने कुछ सेलिब्रिटीज के साथ काम किया है।

22 साल की हुईं न्यासा देवगन, माता-पिता ने फोटो शेयर कर यूं जताया प्यार

एक्ट्रेस काजोल और एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन रविवार (20 अप्रैल) को 22 साल की हो गईं। इस मौके पर काजोल ने न्यासा की 2 तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं, जिन्हें देख फैंस चौंक गए। दरअसल तस्वीरों में न्यासा हूबहू काजोल जैसी लग रही हैं। फोटो देखने पर एक पल तो यही लगता है जैसे ये न्यासा नहीं काजोल हैं। न्यासा पीली ड्रेस में पोज देती दिख रही हैं। न्यासा ने एक दुपट्टा भी लिया है, जो हवा में लहरा रहा है।

काजोल ने कैप्शन में लिखा, “ये मेरी ब्लूप्रिंट है या मैं इसकी...? मैं अभी ये नहीं बता सकती। तुमसे हमेशा बहुत कुछ सीखने को मिलता है। सूरज हमेशा तुम्हारे लिए चमकता रहे और हवा हमेशा तुम्हारे बालों के बीच से सही तरीके से बहती रहे रॉकस्टार। लव, लव, लव यू माय डार्लिंग गर्ल!” अजय ने न्यासा को बर्थडे विश करते हुए लिखा, “सेल्फी सिर्फ इसलिए ली जाती है क्योंकि न्यासा ना वाला जवाब स्वीकार नहीं करती। हमेशा यादों को संजोने के लिए शुक्रिया, हैपी बर्थडे माय बेबी, तुमसे बेशुमार प्यार करता हूं।”

गौरतलब है कि न्यासा इंडस्ट्री की सबसे चर्चित स्टारकिड्स में से एक हैं। फैंस में न्यासा को लेकर काफी क्रेज है। वे चाह रहे हैं कि वह भी अपनी मां की जैसे फिल्मों में अपनी एक्टिंग से उनका मनोरंजन करें। हालांकि पिछले दिनों ही काजोल ने साफ कर दिया था कि न्यासा का फिलहाल बॉलीवुड डेब्यू का कोई प्लान नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान