न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर ने बताई ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म में उनके कैरेक्टर की डिटेल, पैसों के लिए तरस रहे हैं कुशा के एक्स पति जोरावर

सुपरस्टार आमिर खान (60) कई सालों से दर्शकों के दिलो-दिमाग पर राज कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में उनकी अधिकतर फिल्में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 2:00:59

2 News : आमिर ने बताई ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म में उनके कैरेक्टर की डिटेल, पैसों के लिए तरस रहे हैं कुशा के एक्स पति जोरावर

सुपरस्टार आमिर खान (60) कई सालों से दर्शकों के दिलो-दिमाग पर राज कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में उनकी अधिकतर फिल्में सुपरहिट रही हैं। आमिर बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाना पसंद करते हैं। हालांकि साल 2022 में आई आमिर की पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने उन्हें बहुत निराश किया। आमिर ने इसके लिए जबरदस्त मेहनत की थी। इसके बावजूद फिल्म फैंस को सिनेमाघरों में खींच नहीं पाई। अब आमिर करीब तीन साल बाद ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म के साथ वापसी करने वाले हैं।

आमिर ने पिछले साल ‘लापता लेडीज’ की शूटिंग के दौरान ही इस फिल्म की घोषणा कर दी थी। ये साल 2007 में आई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल और स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आमिर ने फिल्म को लेकर अपडेट देते हुए इसमें निभाए गए उनके कैरेक्टर के बारे में जानकारी दी। आमिर ने मीडिया इंटरेक्शन में कहा कि फिल्म लगभग तैयार हो गई है। ये उन लोगों के बारे में है जो डिफरेंटली एबल्ड हैं, लेकिन ये फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की तरह इमोशनल नहीं होगी बल्कि ये एक कॉमेडी फिल्म होगी।

इसकी थीम सिमिलर होगी। इसमें प्यार, दोस्ती, जीवन तो होगा ही लेकिन ये इससे भी 10 कदम आगे की चीज होगी। बस अंतर ये होगा कि ‘तारे जमीन पर’ ने कहीं ना कहीं आपको रुलाया था लेकिन ये फिल्म हंसाएगी। ‘तारे जमीन पर’ में मैं जिस ‘रामशंकर निकुंभ’ नाम के जेंटलमैन टीचर के रोल में था उसका ठीक उल्टा किरदार मेरा ‘सितारे जमीन पर’ में ‘गु्लशन’ का होगा। वो पॉलिटिकली इनकरेक्ट होगा और उसका मिजाज सभी से लड़ाई करने वाला होगा।

वो कभी अपनी मां से तो कभी वाइफ से भिड़ता हुआ नजर आएगा। यहां तक कि वह अपने सीनियर कोच के साथ भी दो-दो हाथ करेगा। वो एक बास्केटबॉल कोच है जिसे कुछ अंदरूनी समस्या है लेकिन उसे जीवन में ऐसे कुछ लोग जरूर मिलेंगे जो उसे सही मायने में इस बात का एहसास करा देंगे कि आखिर इंसान होने का क्या मतलब है।

aamir khan,superstar aamir khan,sitaare zameen per,sitaare zameer per movie,aamir character,taare zameen per,kusha kapila,zorawar singh ahluwalia,kusha zorawar

जोरावर सिंह अहलूवालिया ने पोस्ट शेयर कर बताई खुद की स्थिति

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला का साल 2023 में जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक हो गया था। जोरावर ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया कि वे पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं। इसके अलावा उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। जोरावर ने इंस्टा स्टोरी पर खुद की एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेंटल हेल्थ अपडेट : पिछले हफ्ते से मैं शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत कमजोर महसूस कर रहा था और मैं समझ गया था कि हमारे जीवन में कुछ दिन अच्छे होंगे।

कुछ ठीक-ठाक और फिर बिल्कुल कुछ बहुत बुरे होंगे। लेकिन अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों से बात करने के बाद मुझे पता चला कि ऐसा महसूस करना ठीक है। ये जिंदगी का एक ग्राफ है, कभी ऊपर तो कभी नीचे। जब भी मैं नीचे गिरा हूं, तब भी मेरा ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है और मैं वापस उछलकर आया हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं ये जोर से कहना चाहता हूं कि मैं फाइनेंशियली स्ट्रगल कर रहा हूं, जिससे मुझे बहुत डिप्रेशन हो रहा है और मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं उस जगह नहीं हूं जहां मैं होने के बारे में सोचता था।

मुझे पता है कि चीजें बेहतर होंगी क्योंकि वे हमेशा बेहतर होती हैं। मैं खुद को रेफर करता हूं जब भी मैं नीचे गिरा हूं, तब भी वापस उछलकर आया हूं। मैं योद्धाओं के एक वंश से आता हूं और मेरा नाम जोरावर सिंह अहलूवालिया है जिसने कभी हार नहीं मानी और ऐसा लगता है कि वो कभी हार नहीं मानेगा। बाद में जोरावर ने समुंदर किनारे से वीडियो शेयर किया और इस पोस्ट पर फैंस के मिले प्यार को लेकर आभार जताया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी