Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तो क्या इस हॉट टीवी एक्ट्रेस की वजह से अलग हुए शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर?

क्रिकेटर शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के रिश्ते में दरार की खबरें चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर की वजह से दोनों अलग हुए हैं। जानें पूरी कहानी, अफवाहें और सच्चाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 12:21:10

तो क्या इस हॉट टीवी एक्ट्रेस की वजह से अलग हुए शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर?

क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना है। कई ऐसे क्रिकेटर्स हैं, जिन्होंने फिल्मी सितारों को अपना जीवनसाथी चुना है। यही वजह है कि अक्सर किसी न किसी क्रिकेटर का नाम टीवी या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी किसी हस्ती के साथ जोड़ा जाता है। इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शुभमन गिल भी इसी तरह की चर्चाओं में बने हुए हैं।

काफी समय से यह खबरें सामने आ रही हैं कि शुभमन गिल सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं। उन्होंने एक बार एक टॉक शो पर खुद सारा का नाम भी लिया था और उनके एक करीबी दोस्त ने भी इस रिश्ते को लेकर कुछ इशारे किए थे। लेकिन अब ताजा घटनाक्रम में दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। माना जा रहा है कि इनके अलग होने के पीछे एक टीवी एक्ट्रेस का हाथ हो सकता है।

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के बीच आई दरार की वजह बनीं अवनीत कौर?

यह कयास लगाए जा रहे हैं कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के रिश्ते में खटास की वजह टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर हैं। अवनीत को कई बार शुभमन गिल से जुड़ा बताया गया है। वह दुबई में भारत के मैच देखने भी पहुंची थीं, जिससे उनके और शुभमन के बीच नज़दीकियों की खबरों को और बल मिला।

बताया जाता है कि अवनीत कौर ने शुभमन को उनके पिछले जन्मदिन पर विश भी किया था। इसके अलावा, दोनों को पहले भी एक साथ स्पॉट किया गया था, हालांकि उस दौरान उनके साथ अन्य दोस्त भी मौजूद थे। लंदन में भी दोनों को एक ग्रुप के साथ देखा गया था। मगर खास बात यह है कि दोनों को कभी अकेले साथ नहीं देखा गया और न ही वे एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। इसके बावजूद अवनीत को कई बार क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम को सपोर्ट करते देखा गया है, जिससे लोगों के बीच चर्चा और तेज़ हो गई।

अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लोग अवनीत कौर को शुभमन और सारा के अलगाव की वजह मान रहे हैं। हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अवनीत बीते तीन-चार सालों से प्रोड्यूसर राघव शर्मा को डेट कर रही हैं, जो कि शुभमन के अच्छे दोस्त भी हैं। बताया जाता है कि अवनीत की मुलाकात शुभमन से राघव के जरिये ही हुई थी। बावजूद इसके, लोग उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर शुभमन गिल को टैग करते हैं या कमेंट करते हैं। यह भी जानना जरूरी है कि अवनीत कौर टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हैं और उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है।

शुभमन का नाम और किन-किन से जुड़ा?


शुभमन गिल का नाम पहले भी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ जोड़ा जा चुका है। हालांकि, सारा ने एक इंटरव्यू में इस पर सफाई देते हुए कहा था कि लोग सारा अली खान और सारा तेंदुलकर के बीच कन्फ्यूजन कर जाते हैं। इसके अलावा, एक समय पर टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित के साथ शुभमन गिल की शादी की अफवाहें भी उड़ चुकी हैं, जिसे रिद्धिमा ने पूरी तरह से खारिज कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका