न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपकी रोजाना पी जाने वाली ड्रिंक ओरल कैंसर का कारण बन सकती है? स्टडी में हुआ चौकाने वाला खुलासा

शुगर युक्त ड्रिंक का रोजाना सेवन महिलाओं में ओरल कैंसर का खतरा पांच गुना तक बढ़ा सकता है। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी की स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा। जानिए कैसे मीठे पेय बन रहे हैं कैंसर का कारण।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 3:24:28

क्या आपकी रोजाना पी जाने वाली ड्रिंक ओरल कैंसर का कारण बन सकती है? स्टडी में हुआ चौकाने वाला खुलासा

कैंसर— शब्द जो सुनते ही दिल की धड़कनें तेज़ हो जाती हैं। यह जानलेवा बीमारी लोगों में गहरी दहशत पैदा करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अनजाने में रोजाना इस बीमारी को अपने शरीर में आमंत्रित कर रहे हैं? हैरानी की बात है कि आपकी चहेती ड्रिंक, जो आप हर दिन सुकून से पीते हैं, वही आपको ओरल कैंसर की ओर धकेल सकती है। यह दावा कोई सामान्य बात नहीं, बल्कि हालिया वैज्ञानिक स्टडी से सामने आया है।

शुगर ड्रिंक से पांच गुना बढ़ रहा है ओरल कैंसर का खतरा

वाशिंगटन विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, जो महिलाएं प्रतिदिन कम से कम एक शुगर युक्त ड्रिंक का सेवन करती हैं, उनमें ओरल कैंसर (मुख कैंसर) होने की आशंका उन महिलाओं की तुलना में लगभग पांच गुना अधिक पाई गई जो इन मीठी ड्रिंक्स से परहेज करती हैं। यह आंकड़ा चौंकाने वाला है और एक नई चेतावनी देता है कि हमारा खान-पान हमारी सेहत पर कितना बड़ा प्रभाव डाल सकता है।

युवाओं में बढ़ रहे ओरल कैंसर के मामले

इस स्टडी को इसलिए भी बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि हाल के वर्षों में ओरल कैंसर के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है—वो भी खासकर उन युवाओं में जो न तो धूम्रपान करते हैं और न ही शराब का सेवन। शोधकर्ताओं का मानना है कि इसमें खान-पान, विशेषकर शुगर ड्रिंक्स की भूमिका हो सकती है। जहां पहले तंबाकू, शराब और सुपारी जैसे उत्पाद मुख्य वजह माने जाते थे, अब इनसे जुड़े मामलों में कुछ हद तक गिरावट देखी जा रही है, खासकर पश्चिमी देशों में।

मीठे पेय पदार्थों पर बढ़ता संदेह

यह नई स्टडी मीठे पेयों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों को रेखांकित करती है। नियमित रूप से इनका सेवन केवल मोटापा और डायबिटीज़ जैसी बीमारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मुंह के कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को भी न्योता दे सकता है। मौखिक कैंसर के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि इस शोध को और भी ज़रूरी बनाती है।

महिलाओं में भी तेजी से फैल रहा ओरल कैंसर

पारंपरिक रूप से ओरल कैंसर को पुरुषों की बीमारी माना जाता था, विशेष रूप से वे पुरुष जो तंबाकू चबाते हैं या धूम्रपान करते हैं। लेकिन अब यह ट्रेंड बदल रहा है। आज की तारीख में यह बीमारी धूम्रपान और शराब से दूर रहने वाली महिलाओं को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रही है। यह एक गंभीर संकेत है जो दर्शाता है कि सिर्फ नशा न करना ही सुरक्षित रहने के लिए पर्याप्त नहीं है।

ग्लोबल डेटा भी कर रहा पुष्टि

साल 2020 में दुनियाभर में ओरल कैंसर के 3,55,000 से अधिक नए मामले सामने आए थे, जिनमें लगभग 1,77,000 मौतें दर्ज की गईं। और सबसे बड़ा चौंकाने वाला तथ्य ये है कि यह बीमारी अब तेजी से युवा और धूम्रपान न करने वाली महिलाओं में भी बढ़ रही है, जो पहले कभी इस रिस्क जोन में नहीं मानी जाती थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज