Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘मर्दानी 3’ से रानी का फर्स्ट लुक और फिल्म की रिलीज डेट आउट, इस एक्ट्रेस ने कहा, साउथ इंडस्ट्री में जूम करते हैं नाभि

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने 90 के दशक में करिअर शुरू किया था। रानी के खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। रानी अपनी दमदार एक्टिंग की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 1:18:35

2 News : ‘मर्दानी 3’ से रानी का फर्स्ट लुक और फिल्म की रिलीज डेट आउट, इस एक्ट्रेस ने कहा, साउथ इंडस्ट्री में जूम करते हैं नाभि

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने 90 के दशक में करिअर शुरू किया था। रानी के खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। रानी अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत फैंस के दिलों में खास जगह बनाने में सफल रहीं। वह आजकल कम ही फिल्मों में नजर आती है। बहरहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर लाइमलाइट में हैं। पिछले साल दिसंबर में यह कंफर्म किया गया था कि ‘मर्दानी’ का तीसरा पार्ट इस साल अप्रैल में फ्लोर पर जाएगा। अब निर्माताओं ने 'मर्दानी 3' से रानी के किरदार का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। रानी दमदार और साहसी पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में लौटती हैं।

आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स (YRF) द्वारा समर्थित 'मर्दानी 3' फरवरी 2026 में सिनेमाघरों में पहुंचेगी। 'मर्दानी 3' के पीछे के प्रोडक्शन हाउस YRF ने फिल्म से रानी का पहला लुक शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “मर्दानी 3 के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। होली पर अच्छाई, बुराई से लड़ेगी क्योंकि शिवानी शिवाजी रॉय 27 फरवरी 2026 को बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी।” पिछले साल जब 'मर्दानी 3' की अनाउसमेंट की गई थी, तो रानी ने वादा किया था कि यह 'घातक, डार्क और क्रूर' होगी। तब रानी ने कहा था कि हम अप्रैल 2025 में ‘मर्दानी 3’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं।

मुझे फिर से इस साहसी पुलिस वाले का किरदार निभाने पर गर्व है, जो उन सभी गुमनाम, बहादुर, आत्म-बलिदान करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि है जो हमें सुरक्षित रखने के लिए हर एक दिन अथक परिश्रम करते हैं। उल्लेखनीय है कि 'मर्दानी' का पहला पार्ट साल 2014 में आया था। इसमें रानी के साथ ताहिर राज भसीन, जिशु सेनगुप्ता भी थे। इसके डायरेक्टर प्रदीप सरकार थे। फिल्म सफल रही और साल 2019 में ‘मर्दानी 2’ आई। इसमें विशाल जेठवा और राजेश शर्मा के भी अहम रोल थे। इस फिल्म को गोपी पुथरन ने बनाया था।

मालविका मोहनन ने कहा, हम अपने शरीर के हिसाब से मॉडल की तरह कपड़े पहनते हैं…

मालविका मोहनन एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं, जो चर्चाओं में रहती हैं। मालविका ने हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। कन्नड़ में उन्होंने 'नानु मत्तु वरलक्ष्मी' फिल्म में लीड रोल प्ले किया था। इस बीच मालविका ने अपने शुरुआती दिनों के कुछ किस्से शेयर किए हैं। मालविका हॉउटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में साउथ इंडियन फिल्ममेकर्स के नाभि प्रेम के बारे में बात की। मालविका ने कहा कि मैं मुंबई में पली-बढ़ीं। मैं जब साउथ फिल्मों में काम करने लगी, तो सब कुछ नया था।

लेकिन मुझे एक बात अजीब लगी कि वहां एक्ट्रेस की नाभि पर सबकी नजर रहती है। नाभि पर जूम करते हैं, क्लोज-अप शॉट्स लेते हैं। ज्यादातर फिल्मों में ऐसे सीन होते हैं। मैंने जिन फिल्मों में काम किया, उनमें से कुछ में ऐसे सीन शूट करने में मुझे बहुत असहजता हुई। हम अपने शरीर के हिसाब से, मॉडल की तरह कपड़े पहनते हैं, कुछ में पेट दिखता है। लेकिन उस पर जूम करके वहीं ध्यान केंद्रित करना असहज लगता है।

मालविका ने बॉडी शेमिंग के बारे में भी बात की। मलयालम में पहली फिल्म 'पट्टम पोल' के दौरान उन्हें इसका सामना करना पड़ा। लोग उन्हें हड्डियों का ढांचा कहते थे, कुछ खाने और मोटी होने की सलाह देते थे। मालविका अब तेलुगु फिल्म 'राजा साब' में प्रभास के साथ नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका