न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

21 दिनों में 6,200 रुपये महंगा हुआ गोल्ड, जानें आज के ताजा भाव

सोने की कीमतों में 21 दिनों में ₹6,200 का इजाफा हुआ है। जानें गोल्ड की नई कीमत और इसके पीछे के कारण, जो निवेशकों के लिए बड़े फायदे की ओर इशारा कर रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 4:07:24

21 दिनों में  6,200 रुपये महंगा हुआ गोल्ड, जानें आज के ताजा भाव

एक ओर जहां शेयर बाजार बुलिश ट्रेंड दिखा रहा है, वहीं दूसरी ओर सोने की कीमतों में भी लगातार उछाल देखा जा रहा है। भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को सोने के जून वायदा की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना डाला। यह कीमत 97,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बेहद करीब पहुंच गई है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। खास बात यह है कि सिर्फ अप्रैल महीने में ही सोने के दामों में करीब 6,200 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों में और उछाल संभव है। इसकी प्रमुख वजहें हैं डॉलर इंडेक्स में गिरावट और अमेरिका-चीन के बीच चल रही व्यापारिक तनातनी।

सोने ने छुआ रिकॉर्ड हाई

सोमवार को एमसीएक्स पर गोल्ड का जून वायदा 1,621 रुपये की छलांग के साथ 96,875 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। दोपहर 3:05 बजे तक इसमें 1,524 रुपये की तेजी बनी रही और सोना 96,778 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। दिन की शुरुआत में सोना 96,696 रुपये पर खुला था, जबकि पिछला बंद 95,254 रुपये पर हुआ था। चांदी की बात करें तो उसमें भी जबरदस्त तेजी देखी गई। सोमवार को चांदी 642 रुपये की तेजी के साथ 95,679 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। दिन के कारोबार के दौरान चांदी ने 96,100 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ। बीते हफ्ते वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और यूएस-चीन ट्रेड वॉर के चलते सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

तीन हफ्तों में जबरदस्त रिटर्न

अगर बीते एक महीने या लगभग तीन हफ्तों के डेटा पर नजर डालें, तो गोल्ड ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। पिछले महीने के आखिरी कारोबारी दिन सोना 90,717 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब 96,875 रुपये तक पहुंच चुका है। यानी इस अवधि में सोने के दामों में कुल 6,158 रुपये का इजाफा हुआ है। इसका मतलब यह हुआ कि गोल्ड ने निवेशकों को लगभग 7% का रिटर्न दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अक्षय तृतीया जैसे पर्वों से पहले सोने की कीमतें एक लाख रुपये तक भी पहुंच सकती हैं।

सोने की कीमतों में तेजी की मुख्य वजहें

बीते सप्ताह अमेरिका में बेरोजगारी के आंकड़े कुछ राहत देने वाले जरूर रहे, लेकिन चीन के साथ बिगड़ते व्यापारिक रिश्ते फिर से निवेशकों को गोल्ड जैसे सुरक्षित विकल्प की ओर मोड़ रहे हैं। अमेरिका ने चीनी इंपोर्ट पर 245% तक का टैरिफ लगाया है, जिसके जवाब में चीन ने भी सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसके चलते वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है। इसके साथ ही डॉलर इंडेक्स भी गिरकर दो साल के निचले स्तर पर आ चुका है। यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती करने से भी कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला है। सोमवार को अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) करीब 1.01 या 1.02% गिरकर 98.36 के आस-पास पहुंच गया, जो तीन वर्षों का सबसे निचला स्तर है। पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन ने मीडिया को बताया कि अमेरिका और चीन के बीच चल रही खींचतान के कारण सोने और चांदी में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक अमेरिका-चीन के बीच कोई सकारात्मक व्यापार समझौता नहीं होता, तब तक कीमती धातुओं की कीमतें अस्थिर बनी रह सकती हैं। डॉलर इंडेक्स में चल रही कमजोरी के चलते सोने और चांदी के दाम और चढ़ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं